किसान विकास पत्र योजना के माध्यम से कोई भी भारतीय नागरिक अपनी जमा रकम को दोगुना करके वापस पा सकता है। इसमें आपकी जमा पर कितनी ब्याज मिलेगी और पैसा कितने समय में दोगुना होगा? इन बातों की जानकारी के लिए हम एक सरल किसान विकास पत्र कैलकुलेटर 2023 पेश कर रहे हैं। इसके बाद किसान विकास पत्र का खाता खोलने, पैसा जमा करने और निकालने के बारे में जरूरी नियमों और शर्तों की भी जानकारी साझा करेंगे। Kisan Vikas Patra Calculator 2023 in Hindi.
हेडलाइंस
किसान विकास पत्र कैलकुलेटर 2023 क्या है?
किसान विकास पत्र कैलकुलेटर, ऐसा ऑनलाइन डिजिटल उपकरण होता है, जिसकी मदद से आप यह गणना कर सकते हैं कि आपकी जमा रकम, कितने समय में दोगुनी हो जाएगी। इसमें आपको सिर्फ दो चीजें भरनी पड़ती हैं-
- जमा की रकम (Initial Deposit Amount)
- जमा की तारीख को लागू ब्याज दर (Interest rate)
जैसे ही आप ये दोनों चीजें कैलकुलेटर में डालते हैं, नीचे आपको पता चल जाता है कि-
- पैसा कितने दिन में दोगुना होकर वापस मिलेगा?
- कितना जमा करने पर कितना पैसा वापस मिलेगा?
किसान विकास पत्र की वर्तमान ब्याज दर 2023 क्या है?
अप्रैल 2023 में सरकार, किसान विकास पत्र पर, 7.5% के हिसाब से ब्याज दे रही हैं। पिछली कुछ तिमाहियों के दौरान किसान विकास पत्र योजना की ब्याज दर इस प्रकार रही हैं –
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023 तक | 7.5% |
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023 तक | 7.2% |
1 अक्टूबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक | 7.0% |
1 अप्रैल 2020 से 30 सितंबर 2022 तक | 6.9% |
1 जुलाई 2019 से 31 मार्च 2020 तक | 7.6% |
1 अक्टूबर 2018 से 30 जून 2019 तक | 7.7% |
1 जनवरी 2018 से 30 सितंबर 2018 तक | 7.3% |
1 जुलाई 2017 से 31 दिसंबर तक | 7.5% |
1 अप्रैल 2017 से 30 जून 2017 तक | 7.6% |
1 अक्टूबर 2016 से 31 मार्च 2017 तक | 7.7% |
1 अप्रैल 2016 से 30 सितंबर 2016 तक | 7.8% |
1 सितंबर 2014 से 31 मार्च 2016 तक | 8.7% |
ध्यान दें: भारत सरकार हर तिमाही (Quarter) के पहले किसान विकास पत्र स्कीम की नई ब्याज दर (Interest rate) की घोषणा करती है।
- पीएफ का पैसा कितने दिन में आ जाता है ?
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है | ब्याज दर, नियम, फायदे
किसान विकास पत्र के बारे में जरूरी जानकारियां
सबसे पहले तो स्पष्ट कर दें कि किसान विकास पत्र के नाम से भले ही ऐसा लगता है कि यह किसानों के लिए कोई स्कीम है। लेकिन वास्तव में, ऐसा कोई प्रतिबंध या शर्त इसके साथ जुड़ी नहीं है। भारत का कोई भी नागरिक इस अकाउंट में पैसे जमा करके, 10 साल बाद दोगुनी रकम वापस पा सकता है।
किसान विकास पत्र का अकाउंट कौन खोल सकता है?
- कोई भी वयस्क व्यक्ति, अपने नाम किसान विकास पत्र योजना का अकाउंट खुलवा सकता है।
- 2 या 3 व्यस्क लोग मिलकर संयुक्त खाता (Joint Account) भी खुलवा सकते है।
- किसी बच्चे के नाम भी उसके अभिभावक (Guardian) की ओर से किसान विकास पत्र का खाता खुलवाया जा सकता है।
- 10 साल से अधिक उम्र का बच्चा अगर अपने हस्ताक्षर से अकाउंट का संचालन कर सकता है तो वह खुद भी अपने नाम किसान विकास पत्र का खाता खुलवा सकता है।
किसान विकास पत्र में कितना पैसा जमा कर सकते है?
- किसान विकास पत्र में कम से कम 1000 रुपए जमा किए जा सकते हैं।
- अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। आप 100 रुपए के गुणांक में कितनी भी बड़ी रकम जमा कर सकते है। एक व्यक्ति, अपने नाम चाहे जितना अकाउंट खुलवा सकता है।
किसान विकास पत्र में जमा पैसा कब मिलता है?
किसान विकास पत्र में जो भी रकम आप जमा करेंगे वह 9 साल 7 महीने ( कुल 115 महीने) बाद दोगुनी होकर वापस मिल जाती है। अगर आपने 1 लाख रुपए जमा किए हैं तो 2 लाख रुपए वापस मिलेंगे।
क्या किसान विकास पत्र में जमा पैसों को बीच में निकाला जा सकता है?
कोई जरूरत पड़ने पर आप 2.5 साल बाद कभी भी अपना अकाउंट बंद कर सकते है। आप जिस तारिख को अकाउंट बंद करेंगे उसके पहले वाली छमाही तक का ब्याज जोड़कर आपको पैसा वापस मिल जाएगा। उदाहरण के लिए आपने 2.5 से 3 साल के बीच में अकाउंट बंद किया तो आपको 2.5 साल तक का ब्याज जोड़कर पैसा वापस मिल जाएगा। इसी तरह 4 से 4.5 साल के बीच में अकाउंट बंद करने पर आपको 4 साल तक का ब्याज जोड़कर पैसा वापस मिलेगा।
क्या किसान विकास पत्र को किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया जा सकता है?
कुछ विशेष परिस्थितियों में किसान विकास पत्र को किसी अन्य व्यक्ति के नाम ट्रांसफर किया जा सकता है। ये परिस्थितियां निम्नलिखित में से कोई भी हो सकती है-
- खाताधारक (Account holder) की मृत्यु होने पर उसके Nominee या कानूनी उत्ताराधिकारी के नाम अकाउंट ट्रांसफर किया जा सकता है
- खाताधारक की मृत्यु होने पर उसके संयुक्त खाताधारक (Joint holder ) के नाम भी अकाउंट का ट्रांसफर किया जा सकता है।
कोर्ट के आदेश पर या वसूली की प्रक्रिया में किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) की ओर से भी किसान विकास पत्र की रकम ट्रांसफर की जा सकती है।
किसान विकास पत्र पर टैक्स छूट कितनी मिलती है?
किसान विकास पत्र पर आपको कोई टैक्स छूट नहीं मिलती। इसकी जमा और ब्याज दोनों को आपको अपनी आमदनी पर टैक्स की गणना में शामिल करना पड़ता है।
तो दोस्तों ये थी किसान विकास पत्र कैलकुलेटर की मदद से अपनी जमा पर मेच्योरिटी की गणना करने पर जानकारी। रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-
- डाकघर की 5 सबसे अच्छी बचत योजनाएं
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे
- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000, 2000, 3000, 5000 या 10000 जमा करने पर कितना मिलेगा?