महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है | ब्याज दर, नियम, और फायदे | Mahila Samman Bachat Patra Yojana 2023 in Hindi

सरकार ने महिलाओं और लड़कियों को पैसे जमा करने पर बढ़िया ब्याज दर वाली नई स्कीम शुरू की है। इस स्कीम का नाम है महिला सम्मान बचत पत्र योजना। इसमें आपको किसी भी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस FD से ज्यादा ब्याज मिलती है और टैक्स छूट भी। इस लेख में हम जानेंगे कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है? इसकी ब्याज दर (interest rate) क्या है? इसमें अकाउंट खोलने के नियम और शर्तें क्या हैं?

Mahila Samman Saving Certificate Scheme 2023 in Hindi

Mahila Samman Bachat Patra yojana 2023 kya Hai

महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना भारत सरकार की नई लघु बचत योजना है। कोई भी भारतीय महिला या लड़की के लिए इसका अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इसमें जमा किए गए पैसों पर 7.50% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलती है।

कम से कम 1000 रुपए से लेकर अधिकतम 2 लाख रुपए तक इस अकाउंट में जमा किए जा सकते हैं। 2 साल तक आपका पैसा जमा रहता है और 2 साल के बाद आपकी पूरी जमा और ब्याज के साथ इकट्ठा पैसा वापस मिल जाता है।

31 मार्च 2025 तक कभी भी इसका अकाउंट खुलवाया जा सकता है और ज्यादा ब्याज दर का फायदा उठाया जा सकता है। अकाउंट खुलवाते समय ही पूरा पैसा एक साथ जमा करना पड़ता है।

महिला सम्मान बचत पत्र से कितना पैसा मिलेगा?

महिला सम्मान बचत पत्र में जमा पैसों पर सरकार 7.50% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलती है। ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि (Quarterly Compounding) के हिसाब से होता है। यानी कि हर तिमाही पर आपका ब्याज, आपकी जमा के साथ मिला दिया जाता है।

आप जितना ज्यादा पैसा जमा करेंगे, उतना अधिक पैसा आपको 2 साल बाद आपको वापस मिलेगा। कितना जमा करने पर कितना मिलेगा, यह नीचे दिए गए कैलकुलेटर चार्ट में समझ सकते हैं-

1000 रुपए जमा करने पर2 साल बाद, 1160 रुपए वापस मिलेंगे
2000 रुपए जमा करने पर2 साल  बाद,  2320 रुपए वापस मिलेंगे
3000रुपए जमा करने पर2 साल बाद, 3481 रुपए वापस मिलेंगे
5000 रुपए जमा करने पर2 साल बाद, 5801 रुपए वापस मिलेंगे
10000 रुपए जमा करने पर 2 साल बाद,  11606 रुपए वापस मिलेंगे
20000 रुपए जमा करने पर 2 साल बाद, 23204 रुपए वापस मिलेंगे
50000 रुपए जमा करने पर2 साल बाद, 58011 रुपए वापस मिलेंगे
1 लाख जमा करने पर 1 लाख 16 हजार 22 रुपए वापस मिलेंगे
2 लाख जमा करने पर2 लाख 32 हजार 44 रुपए वापस मिलेंगे

खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से लगते हैं? 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का अकाउंट खुलवाने के लिए, निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ती है

  • खाता खोलने का फार्म (Post Office से मिलेगा)
  • रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 

क्या जरूरत पड़ने पर, बीच में पैसे निकाल सकते हैं

  • जी हां, अकाउंट खुलवाने की तारीख से 1 साल पूरे होने के बाद, आप अपनी शुरुआत में जमा किए गए पैसों का 40% तक निकाल  सकते हैं।
  • कुछ अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों में भी अकाउंट को बीच में बंद कराने की अनुमति है। जैसे कि, खाताधारक (Account Holder) महिला या लड़की की मौत हो जाने पर, उसे गंभीर बीमारी हो जाने पर या अभिभावक की मौत हो जाने पर। ऐसी स्थिति में अकाउंट बीच में बंद कराने पर भी पूरी ब्याज (7.5%) के हिसाब से मिलेगी।
  • अकाउंट खुलवाने के 6 महीने बाद, आप जब चाहें तो बिना कारण के भी अकाउंट को बीच में भी बंद करा सकते हैं। लेकिन, बिना किसी अनिवार्य कारण के खाता बंद कराने पर ब्याज में 2% की कटौती करके पैसा वापस मिलेगा। यानी कि 7.5% की बजाय सिर्फ 5.5% की दर से ब्याज मिलेगी।

महिला सम्मान बचत पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना में अंतर 

दोनो योजनाएं महिलाओं और लड़कियों के कल्याण को ध्यान में रखकर शुरू की गई हैं। लेकिन दोनों में मदद का तरीका अलग-अलह है। दोनों के बीच मुख्य अंतर इस प्रकार हैं-

उद्देश्य में अंतर 

सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटी बच्ची के माता-पिता या अभिभावक को उसकी शादी या शिक्षा के लिए पैसा जुटाने में मदद करना है, जबकि महिला सम्मान बचत पत्र का उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को अधिक ब्याज देकर बचत करके पैसे बढ़ाने में मदद करना है। 

मच्योरिटी अवधि में अंतर

सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल तक अकांउट चलता है। उनमें से शुरू के 15 साल तक पैसा जमा करना पड़ता है। 15 से 21 वर्ष तक कोई पैसा जमा नहीं होता, लेकिन ब्याज जुड़ती रहती है। 21 साल बाद आपका पूरी जमा+ब्याज को मिलाकर पैसा वापस मिल जाता है।

महिला सम्मान बचत पत्र में अकाउंट सिर्फ 2 साल तक चलता है। 2 साल के बाद आपकी जमा और ब्याज को जोड़कर पैसा वापस मिल जाता है।

जमा सीमा में अंतर 

  • सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल न्यूनतम 250 रुपये से लेकर अधिकतम 1.50 लाख तक जमा कर सकते हैं। 15 साल तक आप हर साल अपनी सुविधानुसार 250 रुपये से 1.50 लाख के बीच में किसी भी रकम को जमा कर सकते हैं।
  • महिला सम्मान बचत पत्र में सिर्फ 2 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं। पूरा पैसा शुरुआत में खाता खुलवाने के समय पर ही एकमुश्त जमा करवाने पड़ते हैं।

ब्याज दर में अंतर 

सुकन्या समृद्धि योजना पर, सरकार फिलहाल 8.0% सालाना के हिसाब से ब्याज दे रही है, जबकी महिला सम्मन बचत योजना अकाउंट पर सरकार 7.5 %सालाना के हिसाब से ब्याज दे रही है। ब्याज दर के हिसाब से सुकन्या समुद्धि योजना ज्यादा अच्छी है, लेकिन इसका अकाउंट सिर्फ 10 साल से कम उम्र की लड़की के लिए ही खुल सकता है।  


तो दोस्तों ये थी, महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम 2023 के बारे में जानकारी। सेविंग, इन्वेस्टमेंट, टैक्स और रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-

Scroll to Top