महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर 2023 | कितना पैसा जमा करने पर कितना मिलेगा?

महिलाओं को बचत पर ज्यादा फायदा देने के लिए, सरकार ने महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू की है। इसमें पैसा जमा करने पर 7.5% सालाना ब्याज मिलेगा और टैक्स छूट भी। 1 अप्रैल 2023 से पोस्ट ऑफिस में इसका अकाउंट खुलने लगा है। हमारे कई पाठकों ने पूछा था कि महिला सम्मान बचत पत्र योजना में 1000, 2000, 3000 या 5000 रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा ? कुछ अन्य लोगों ने यह भी पूछा था कि कि 50 हजार 1 लाख या 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ?

इन प्रश्नों का आसानी से उत्तर जानने के लिए, हमने यहां महिला सम्मान बचत पत्र 2023 कैलकुलेटर पेश किया है ?

Mahila Samman Bachat Patra Yojana Calculator 2023 in Hindi.

Mahila Samman Bachat Patra Calculator 2023 in Hindi

महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर 2023 

महिला सम्मान बचत पत्र योजना में, आप 1000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। जो भी पैसा आप जमा करेंगे, वह 2 साल तक जमा रहेगा और उस पर 7.5% सालाना के हिसाब से ब्याज जुड़ती रहेगी। 2 साल पूरे होने के बाद आपकी जमा और ब्याज को मिलाकर पूरा पैसा वापस मिल जाता हैं। कितना पैसा जमा करने पर कितना पैसा वापस मिलेगा? यह समझने के लिए पहले हम एक महिला सम्मान बचत पत्र कैलकुलेटर चार्ट दे रहे हैं –

महिला सम्मान बचत पत्र में 1000 जमा करने पर- दो साल बाद 1160 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 2000 जमा करने पर-दो साल बाद 2320 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 3000 जमा करने पर- दो साल बाद 3481 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 4000 जमा करने पर- दो साल बाद 4611 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 5000 जमा करने पर- दो साल बाद 5801 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 10,000 जमा करने पर- दो साल बाद 11,602 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 20,000 जमा करने पर-दो साल बाद 23,204 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 50,000 जमा करने पर- दो साल बाद 58011  रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 1 लाख जमा करने पर- दो साल बाद 1 लाख 16 हजार 22 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 1.50 लाख जमा करने पर- दो  साल बाद 1 लाख 74 हजार 33 रुपए वापस मिलेंगे
महिला सम्मान बचत पत्र में 2 लाख जमा करने पर- दो  साल बाद 2 लाख 32 हजार 044 रुपए वापस मिलेंगे

ऊपर दिए गए कैलकुलेशन चार्ट में हमने कुछ निर्धारित जमाओं पर ही वापस मिलने वाली रकम की गणना करके बताया है।इनसे अधिक या कम पैसा जमा करने पर कितना पैसा वापस मिलेगा। यह जानने के लिए नीचे महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर 2023 भी दे रहे हैं-

महिला सम्मान बचत पत्र कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?

आपको सिर्फ दो चीजें करनी हैं-

  • जमा राशि: जो भी रकम आप जमा करना चाहती हैं, उसे इसके जमा राशि वाले खाली बॉक्स में डाल दीजिए। ब्याज राशि पहले से 7.50% निश्चित है, इसलिए उसे डालने की जरूरत नहीं है।
  • Calculate: नीचे दाहिने तरफ वाले Calculate के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

इसी के साथ ही सबसे नीचे Maturity Amount वाले खाली बॉक्स में वह रकम दिखने लगेगी, जोकि आपको दो साल के बाद सरकार की तरफ से वापस मिलेगी।

महिला सम्मान बचत पत्र के बारे में जरूरी जानकारियां

1 फरवरी 2023 को केन्द्रीय बजट पेश करते समय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने, महिलाओं और लड़कियों के लिए ज्यादा ब्याज देने वाली एक अलग स्कीम शुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना कि मुख्य विशेषताएं इस प्रकार है-

अकाउंट कहां खुलेगा? कौन खुलवा सकता है?

महिला सम्मान बचत पत्र योजना का अकाउंट देश में मौजूद किसी भी डाकघर Post Office में खुलवाया जा सकता हैं 10 वर्ष से अधिक उम्र की कोई भी लड़की या महिला इसमें अपना अकाउंट खुलवा सकती हैं। लेकिन 18 वर्ष मे कम उम्र की लड़की की अकाउंट खुलवानें पर, उसके साथ माँ का नाम भी अभिभावक के रूप में दर्ज किया जाएगा। लड़की के वयस्क ( 18 वर्ष उम्र ) होने तक उसके अकाउंट के संचालन का अधिकार माँ या कानूनी महिला अभिभावक के पास रहेगा।

महिला सम्मान बचत पत्र स्कीम में कितना पैसा जमा कर सकते है?

इस योजना में आप अधिकतम 2 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। न्यूनतम जमा सीमा के बारे में कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई है, लेकिन फाइनेंस एक्सपर्ट का अनुमान है कि कम से कम 1000 रुपए जमा करके अकाउंट खुलवा सकेंगे और अच्छी ब्याज दर का फायदा ले सकेंगे।

अकाउंट कब तक खुलवा सकते है? अंतिम तारीख क्या है?

फिलहाल इस योजना को 2 साल के लिए शुरू किया जा रहा है। वित्त वर्ष 2023-24 से इस स्कीम में अकाउंट खुलने की शुरुआत होगी और अगले वित्त वर्ष 2024-25 में भी लागू रहेगी। कोई भी महिला या लड़की 25 मार्च 2023 तक, अपने नाम यह अकाउंट खुलवा सकेगी। 

पैसा वापस कब (कितने समय बाद) मिलेगा ?

फिलहाल इस योजना के अकाउंट की मेच्योरिटी अवधि भी 2 साल निर्धारित की गई है। आप जिस तारीख को पैसा जमा करेंगे उसके बाद 2 साल तक आपका पैसा जमा रहेगा और उसमें 7.50% के हिसाब से ब्याज जुड़ता रहेगा। 2 साल के बाद आपकी कुल जमा और ब्याज को जोड़कर, पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। 

क्या बीच में पैसा निकाला जा सकता है? 

अकाउंट खुलवाने की तारीख से 1 वर्ष पूरा होने के बाद, जमा का 40% तक निकाला जा सकता है किसी भी प्रकार की जरूरत होने पर आप इतना हिस्सा या इससे कम निकान सकते है। 

क्या जरूरत पड़ने पर बीच में अकाउंट बंद करा सकते हैं?

खाताधारक के गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर या मौत होने पर महिला सम्मान बचत पत्र योजना का अकाउंट बंद कराया जा सकता है। खाता खुलवाने की तारीख से 6 महीने बाद, ऐसी किसी स्थिति में यह अकाउंट बंद कराया जा सकता है। बीच में अकाउंट बंद कराने पर ब्याज दर में 2% कम करके पैसा वापस मिलता है?


तो दोस्तों ये थी महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 में जमा पैसों के बदले में मिलने वाले रिटर्न के बारे में जानकारी। रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-

Scroll to Top