भारत सरकार पोस्ट ऑफिस और बैंकों के माध्यम से NSC स्कीम (राष्ट्रीय बचत पत्र) चलाती है। इसमें पैसे जमा करके, आप किसी भी सरकारी बैंक की FD से ज्यादा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 5 साल के FD अकाउंट पर सिर्फ 6.5% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलती है, जबकि NSC में 5 साल के लिए जमा रकम पर आपको 7.7% ब्याज मिलती है। इसमें आपको सेक्शन 80 C के तहत, हर साल 1.50 लाख की जमा पर टैक्स छूट भी मिलती है।
कई दोस्तों नें ई-मेल भेजकर पूछा था कि NSC में 1000 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा? कुछ अन्य दोस्तों ने यह भी पूछा था कि NSC में 50000 या 1 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा? इन सवालों के जवाब आसानी से प्राप्त करने के लिए हम नीचे एक सरल कैलकुलेटर पेश किया है।
हेडलाइंस
एनएससी कैलकुलेटर 2023
यह कैलकुलेटर निम्नलिखित कामों में आपकी मदद कर सकता है-
- मेच्योरिटी अवधि के बाद कितनी रकम मिलेगी : आप इससे यह पता कर सकते हैं कि कितना पैसा जमा करने पर आपको कितना पैसा वापस मिलेगा।
- मेच्योरिटी में, कितना पैसा ब्याज के रूप में शामिल है: इसकी की मदद से आप यह चेक कर सकते हैं कि मेच्योरिटी में कितना हिस्सा ब्याज के रूप में जु़ड़ा है।
- 80C के तहत टैक्स छूट की गणना में मदद मिलेगी: आप शुरुआती 4 वर्ष तक हर साल NSC की ब्याज पर सेक्शन 80 C के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। इससे ब्याज के रूप में मिली आमदनी को इनकम टैक्स रिटर्न में में भी दर्शाना पड़ता है।
एनएससी कैलकुलेटर का इस्तेमाल कैसे करें?
ऊपर दिए गए NSC calculator में आपको सिर्फ 3 चीजें भरनी हैं–
- Deposit: खाता खोलते समय आप एकमुश्त कितना पैसा जमा करना चाहते हैं
- Interest rate: अकाउंट खोलने की तारीख को ब्याज दर कितनी थी
- Time Period: NSC अब सिर्फ 5 साल का होता है
जैसे ही आप ये तीनों चीजें कैलकुलेटर में डालेंगे, यह तुरंत आपकी जमा, ब्याज और मेच्योरिटी संबंधी सारी जानकारियां पेश कर देगा। हमारा कैलकुलेटर आपको हर साल मिली ब्याज को अलग-अलग करके दिखाता है। संबंधित वित्त वर्ष के इनकम टैक्स रिटर्न में आप उसे दर्ज करके टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।
एनएससी स्कीम की वर्तमान ब्याज दर क्या है?
इस समय (अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2023 तक) NSC पर 7.7% ब्याज दर लागू है। NSC अकाउंट खोलते समय, जितनी ब्याज दर होती है, वही ब्याज दर, अकाउंट की अवधि पूरी होने तक आपको मिलती रहेगी। यानी कि पूरे 5 साल तक आपके अकाउंट पर उसी रेट पर ब्याज जुड़ेगी।
अगर आपकी NSC इससे ज्यादा पुरानी है तो फिर उस पर खाता खुलवाते टाइम की ब्याज दर लागू होगी। नीचे हम NSC की पुरानी ब्याज दरों की लिस्ट भी दे रहे हैं, ताकि आप नई या पुरानी किसी भी NSC की ब्याज और रिटर्न की गणना कर सकें-
संबंधित तिमाही (Quarter) | NSC ब्याज दर |
अक्टूबर 2023 से दिसंबर 2023 तक | 7.7% |
जुलाई 2023 से सितंबर 2023 तक | 7.7% |
अप्रैल 2023 से जून 2023 तक | 7.7% |
जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक | 7.0% |
अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 तक | 6.8% |
जुलाई 2022 से सितंबर 2022 तक | 6.8% |
अप्रैल 2022 से जून 2022 तक | 6.8% |
जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक | 6.8% |
अक्टूबर 2021 से दिसंबर 2021 तक | 6.8% |
जुलाई 2021 से सितंबर 2021 तक | 6.8% |
अप्रैल 2021 से जून 2021 तक | 6.8% |
जनवरी 2021 से मार्च 2021 तक | 6.8% |
अक्टूबर 2020 से दिसंबर 2020 तक | 6.8% |
जुलाई 2020 से सितंबर 2020 तक | 6.8% |
अप्रैलl 2020 से जून 2020 तक | 6.8% |
जनवरी 2020 से मार्च 2020 तक | 7.9% |
अक्टूबर 2019 से दिसंबर 2019 तक | 7.9% |
जुलाई 2019 से सितंबर 2019 तक | 7.9% |
अप्रैल 2019 से जून 2019 तक | 8.0% |
NSC (राष्ट्रीय बचत पत्र) की मुख्य विशेषताएं
बैंक या Post Office की शाखा से आप एनएससी खरीद सकते हैं। प्रमुख बैंकों की Website वेबसाइट से Online भी NSC खरीदे जा सकते हैं, लेकिन आपका पहले से वहां बचत खाता (Saving Account) होना चाहिए और और उसमें Net Banking की सुविधा भी हो। इनमें निवेश संबंधी मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं—
- कम से कम 1000 रुपए जमा करके NSC सर्टिफिकेट खरीदा जा सकता है। इसके ऊपर 100 के गुणांक में कितनी भी रकम (Amount) इनमें लगाई जा सकती है। अधिकतम निवेश (Maximum Investment) की कोई सीमा नहीं है।
- एनएससी 5 साल के लिए होते हैं। 5 साल बाद आपकी जमा और ब्याज को मिलाकर टौटल रकम वापस मिल जाती है।
- कुछ विशेष स्थितियों में ही 5 साल के पहले पैसा निकालने की अनुमति होती है-जैसे कि
- NSC अकाउंट धारक की मृत्यु होने पर
- कोर्ट के आदेश पर NSC जब्त होने पर
- बच्चे के नाम पर भी उसके माता-पिता या अभिभावक की ओर से NSC खरीदे जा सकते हैं। 10 साल से ऊपर का बच्चा खुद भी अपने नाम NSC खरीद सकता है।
- 2 या 3 लोग मिलकर अपने लिए साझा NSC अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
NSC पर टैक्स छूट कितनी मिलती है?
जमा पर टैक्स छूट: NSC में जमा की गई रकम पर Section 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। Section 80 C तहत, हर साल 1.50 लाख रुपए तक की जमा पर टैक्स नहीं लगता। लेकिन, ध्यान रखें कि Section 80 C वाले सभी तरह के निवेशों (EPF, PPF, जीवनबीमा, ELSS वगैरह) को मिलाकर यह टैक्स छूट मिलती है।
ब्याज पर टैक्स छूट: NSC पर जो ब्याज बनता है, वह हर साल आपको नहीं मिल पाता। बल्कि उसे NSC Account में ही फिर से निवेश कर दिया जाता है। अब चूंकि NSC जमा पर Section 80 C के तहत टैक्स छूट मिली हुई है, इसलिए जमा ब्याज को भी अगले साल की जमा के रूप में मान लिया जाता है, इसलिए उस दोबारा जमा हुए ब्याज पर भी Section 80 C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
मेच्योरिटी पर टैक्स छूट: NSC को भुनाने पर जो रकम आपको मिलती है, उस पर TDS तो नहीं कटता, लेकिन आपको वह रकम अपनी Taxable Income में शामिल करनी पड़ती है। Tax Slab के हिसाब से उस पर टैक्स की गणना करनी होती है।