एनएससी कैलकुलेटर 2023 | जानें, 5 साल बाद कितना पैसा वापस मिलेगा? | NSC Calculator 2023 in Hindi

सरकार की NSC स्कीम (राष्ट्रीय बचत पत्र) में पैसे लगाकर आप अपना पैसा तेजी से और पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बढ़ा सकते हैं। इस पर आपको किसी भी सरकारी बैंक की FD स्कीम से ज्यादा ब्याज मिलती है और टैक्स छूट भी मिलती है। इसमें सिर्फ 1000 रुपए जमा करके अकाउंट खोला जा सकता है। हमारे कई पाठकों ने पूछा था कि NSC में 1000 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा? कुछ लोगों ने यह भी पूछा था कि NSC में 50000 या 1 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

आपके इन प्रश्नों का उत्तर देने के लिए हमने यहां NSC कैलकुलेटर 2023 पेश किया है। इसकी मदद से आप जान सकते हैं कि कितना पैसा जमा करने पर, 5 साल बाद आपको कितना पैसा वापस मिलेगा?

NSC Calculator 2023 and its using method in Hindi.

एनएससी कैलकुलेटर क्या है? What is NSC Calculator

NSC कैलकुलेटर, एक ऑनलाइन डिजिटल उपकरण है। इसकी मदद से आप अपनी जमा पर वापस मिलने वाली रकम की गणना कर सकते हैं। इनकम टैक्स संबंधी छूट प्राप्त करने के लिए, NSC की ब्याज का हिस्सा पता कर सकते हैं। NSC Calculator आपकी निम्नलिखित प्रकार की गणनाओं में मदद करता है-

  • मेच्योरिटी अवधि के बाद आपको कितनी रकम मिलेगी : NSC Calculator से आप यह पता कर सकते हैं कि कितना पैसा जमा करने पर आपको कितना पैसा वापस मिलेगा।
  • मेच्योरिटी रकम में, कितना पैसा ब्याज के रूप में शामिल है: NSC Calculator की मदद से आप  यह चेक कर सकते हैं कि मेच्योरिटी में कितना हिस्सा ब्याज के रूप में जु़ड़ा है।
  • 80 C के तहत टैक्स छूट के लिए , ब्याज की मात्रा पता कर सकते हैं:  किसी वित्त वर्ष के दौरान NSC पर मिली ब्याज की मात्रा को दर्ज करके उसे टैक्स छूट में शामिल कर सकते हैं। इनकम टैक्स रिटर्न में इसे दर्ज भी करना पड़ता है।

NSC Calculator का इस्तेमाल  कैसे करें?

हमारे NSC calculator में आपको सिर्फ 3 चीजें डालनी पड़ती हैं। 

  • खाता खोलते समय आपने कुल कितना पैसा जमा किया है (Deposit) 
  • पैसे जमा करने की तारीख को ब्याज दर कितनी थी (Interest rate)
  • कुल ​अवधि (NSC अब सिर्फ 5 साल का होता है) (Time Period)

जैसे ही आप ये तीनों चीजें कैलकुलेटर में डालेंगे, यह तुरंत जमा, ब्याज और मेच्योरिटी संबंधी सारी जानकारियां आपके सामने पेश कर देगा। हमारा कैलकुलेटर आपको हर साल मिली ब्याज को अलग-अलग करके दिखाता है। संबंधित वित्त वर्ष के इनकम टैक्स रिटर्न में आप उसे दर्ज करके टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं।

एनएससी स्कीम की वर्तमान ब्याज दर कितनी है?

अगस्त 2023 में NSC पर 7.7% ब्याज दर लागू है। भारत सरकार, हर तिमाही (Quarter) के पहले NSC और अपनी सभी बचत व जमा योजनाओं की नई ब्याज दरों की घोषणा करती है। लेकिन, कोई भी NSC अकाउंट खोलते समय, जितनी ब्याज दर रहती है, वह अकाउंट की पूरी अवधि (5 साल तक) निश्चित (Fix) हो जाती है। ब्याज दरों में परिवर्तन का प्रभाव सिर्फ उन अकाउंट्स पर पड़ता है, जोकि नए खोले जाते हैं।

अगर आपकी NSC इससे ज्यादा पुरानी है तो फिर उस पर खाता खुलवाते टाइम की ब्याज दर लागू होगी। नीचे हम NSC की पुरानी ब्याज दरों की लिस्ट भी दे रहे हैं, ताकि आप नई या पुरानी किसी भी NSC की ब्याज और रिटर्न की गणना कर सकें-

संबंधित तिमाही (Quarter) NSC ब्याज दर
जुलाई 2023 से सितंबर 2023 तक7.7%
अप्रैल 2023 से जून 2023 तक7.7%
जनवरी 2023 से मार्च 2023 तक7.0%
अक्टूबर 2022 से दिसंबर 2022 तक6.8%
जुलाई 2022 से सितंबर 2022 तक6.8%
अप्रैल 2022 से जून 2022 तक6.8%
जनवरी 2022 से मार्च  2022 तक6.8%
अक्टूबर 2021 से दिसंबर 2021 तक6.8%
जुलाई  2021 से सितंबर 2021 तक6.8%
अप्रैल 2021 से जून 2021 तक6.8%
जनवरी  2021 से मार्च 2021 तक6.8%
अक्टूबर 2020 से दिसंबर 2020 तक6.8%
जुलाई 2020 से सितंबर 2020 तक6.8%
अप्रैलl 2020 से जून  2020 तक6.8%
जनवरी 2020 से मार्च 2020 तक7.9%
अक्टूबर  2019 से दिसंबर 2019 तक7.9%
जुलाई 2019 से सितंबर 2019 तक7.9%
अप्रैल 2019 से जून 2019 तक8.0%
जनवरी 2019 से मार्च 2019 तक8.0%
अक्टूबर 2018 से दिसंबर 2018 तक8.0%

पहले से खुले अकाउंट पर नहीं पड़ता ब्याज दर बदलने का असर 

आपने जिस तारीख को NSC सर्टिफिकेट खरीदा होगा, उस दिन की ब्याज दर ही आपके अकाउंट पर लागू होगी। अगले पूरे 5 साल तक आपके अकाउंट में उसी ब्याज दर के हिसाब से ब्याज जुड़ती रहेगी। बीच में अगर किसी तिमाही के लिए सरकार कम या ज्यादा ब्याज दर की घोषणा करती भी है तो भी उसका पहले से खुले हुए NSC अकाउंट पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

उदाहरण के लिए अगर आपने 10 जनवरी 2023 को कोई NSC सर्टिफिकेट खरीदा है तो उस दिन 7.0 प्रतिशत ब्याज दर लागू थी। आपकी NSC के परिपक्व (mature) होने तक, यानी कि  9 अक्टूबर 2028 तक आपके अकाउंट पर यही ब्याज दर आपको मिलती रहेगी।

NSC (राष्ट्रीय बचत पत्र) की मुख्य विशेषताएं

बैंक या Post Office की शाखा से आप एनएससी खरीद सकते हैं। प्रमुख बैंकों की Website वेबसाइट से Online भी NSC खरीदे जा सकते हैं, लेकिन आपका पहले से वहां बचत खाता (Saving Account) होना चाहिए और और उसमें Net Banking की सुविधा भी हो। इनमें निवेश संबंधी मुख्य शर्तें निम्नलिखित हैं—

  • कम से कम 1000 रुपए जमा करके NSC सर्टिफिकेट खरीदा जा सकता है। इसके ऊपर 100 के गुणांक में कितनी भी रकम (Amount) इनमें लगाई जा सकती है। अधिकतम निवेश (Maximum Investment) की कोई सीमा नहीं है।
  • एनएससी 5 साल के लिए होते हैं। 5 साल बाद आपकी जमा और ब्याज को मिलाकर टौटल रकम वापस मिल जाती है।
  • कुछ विशेष स्थितियों में ही 5 साल के पहले पैसा निकालने की अनुमति होती है-जैसे कि
    • NSC अकाउंट धारक की मृत्यु होने पर
    • कोर्ट के आदेश पर NSC जब्त होने पर
  • बच्चे के नाम पर भी उसके माता-पिता या अभिभावक की ओर से NSC खरीदे जा सकते हैं। 10 साल से ऊपर का बच्चा खुद भी अपने नाम NSC खरीद सकता है।
  • 2 या 3 लोग मिलकर अपने लिए साझा NSC अकाउंट भी खुलवा सकते हैं। 

NSC पर टैक्स छूट कितनी मिलती है? 

जमा पर टैक्स छूट:  NSC में जमा की गई रकम पर Section 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है। Section 80 C तहत, हर साल 1.50 लाख रुपए तक की जमा पर टैक्स नहीं लगता। लेकिन, ध्यान रखें कि Section 80 C वाले सभी तरह के निवेशों (EPF, PPF, जीवनबीमा, ELSS वगैरह) को मिलाकर यह टैक्स छूट मिलती है।

ब्याज पर टैक्स छूट:  में, NSC पर जो ब्याज बनता है, वह हर साल आपको नहीं मिल पाता। बल्कि उसे NSC Account में ही फिर से निवेश कर दिया जाता है। अब चूंकि NSC जमा पर Section 80 C के तहत टैक्स छूट मिली हुई है, इसलिए उस जमा ब्याज को भी अगले साल की जमा के रूप में मान लिया जाता है, इसलिए उस दोबारा जमा हुए ब्याज पर भी Section 80 C के तहत टैक्स छूट मिलती है।

मेच्योरिटी पर टैक्स छूट: NSC को भुनाने पर जो रकम आपको मिलती है, उस पर TDS तो नहीं कटता, लेकिन आपको वह रकम अपनी Taxable Income में शामिल करनी पड़ती है। Tax Slab के हिसाब से उस पर टैक्स की गणना करनी होती है।

सेक्शन 80C क्या होता है? इससे टैक्स कैसे बचा सकते हैं? 


तो दोस्तों ये थी NSC कैलकुलेटर और इसकी मदद से अपनी जमा पर ब्याज और मेच्योरिटी रकम की गणना करने की जानकारी।  रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-

2 thoughts on “एनएससी कैलकुलेटर 2023 | जानें, 5 साल बाद कितना पैसा वापस मिलेगा? | NSC Calculator 2023 in Hindi”

  1. RAJESH DUBEY

    I have purchased two NSC (1) on 10.10.2018 -90000.00 & (2) on 12.02.219-12000.00

    My query is
    1-Can I take ‘छूट’ of Rs.102000 under 80C-in ITR AY-19-20
    2-How much earned Interest I have to show under other Income & “छूट’ under 80C in ITR AY-19-20 / 20-21/21-22 / 22-23 /23-24

    R K Dubey

    1. चन्द्रकान्त मिश्र

      Yes, you can take the benefit of tax deduction of the whole amount.

      You would get the answer to your second question by using the calculator.

      Regards

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top