पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर 2023 | कितना जमा करने पर कितना मिलेगा?

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम को Post Office FD के नाम से भी जाना जाता है। इसमें जमा किए गए पैसों पर बैंकों की FD से ज्यादा ब्याज मिलती है। इसे इसमे जमा पैसों पर सरकार टैक्स छूट भी देती है। हमारे कई पाठकों ने जानना चाहा था कि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में 1000, 2000, 3000 या 5000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा। कुछ लोगों ने यह भी पूछा था कि पोस्ट ऑफिस में 10000, 50000, 1 लाख, 2 लाख, 5 लाख या 10 लाख रुपए जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा।

इन प्रश्नों का जवाब देने के लिए हमने पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर 2023 पेश किया है। इसकी मदद से आप बहुत आसानी से जान सकते हैं कि पोस्ट ऑफिस में, कितना पैसा जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?

New Update: भारत सरकार ने 1 जुलाई 2023 से पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट की ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। वर्तमान में 1 साल से लेकर 5 साल तक की जमा पर नई ब्याज दरें इस प्रकार लागू होंगी-

  • 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दर 6.8% से बढ़ाकर 6.9% कर दी है।
  • 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दर 6.9% से बढ़ाकर 7.0% कर दी है।
  • 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दर, पिछली तिमाही के समान 7.0% ही रखी गई है।
  • 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट की ब्याज दर भी पिछली तिमाही के समान 7.5% ही रखी गई है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर 2023

इस स्कीम की अन्य विशेषताएं इस प्रकार हैं-

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट कौन खोल सकता है ?

कोई भी वयस्क भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस में अपने लिए टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोल सकता हैं। दो या तीन लोग मिलकर संयुक्त खाता (Joint Account) भी खोल सकते हैं। बच्चे के नाम अकाउंट खुलवाना चाहें तो उसके लिए भी उसके माता-पिता या अभिभावक की ओर से पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खोला जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी अपने नाम टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुलवा सकता है।

टाइम डिपॉजिट अकाउंट में कितना पैसा जमा कर सकते हैं?

कम से कम 1000 रुपए जमा करके, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुलवाया जा सकता है। अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है। हजार, लाख या करोड़, आप जितना चाहें, उतने पैसे जमा कर सकते हैं। एक व्यक्ति के नाम कई अकाउंट भी खोले जा सकते हैं।

क्या मेच्योरिटी के पहले, पैसे निकाले जा सकते हैं?

किसी विशेष जरूरत पर, आप मेच्योरिटी अवधि के पहले भी पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट को बंद कर सकते हैं और उसका बैलेंस निकाल सकते हैं। अकाउंट खुलने के 6 महीने बाद ऐसा कर सकते हैं। अकाउंट बीच में बंद करने संबंधी नियम इस प्रकार हैं-

  • अकाउंट खुलने की तारीख से 6 महीने बाद तक कोई पैसा नहीं निकाला जा सकता।
  • 6 महीने से 1 साल के बीच अकाउंट बंद करने पर, सिर्फ सेविंग अकाउंट के हिसाब से 4% ब्याज जोड़कर दी जाएगी
  • 1 साल के बाद और मेच्योरिटी के पहले कभी अकाउंट बंद करते हैं तो एफडी की ब्याज 2% कम करके जोड़ी जाएगी।

टाइम डिपॉजिट स्कीम पर टैक्स छूट कितनी मिलती है?

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम पर सरकार सेक्शन 80 C के तहत 1.50 लाख तक की जमा पर टैक्स छूट देती है। लेकिन, यह टैक्स छूट आपको सेक्शन 80 C के तहत आने वाले सभी निवेशों और खर्चों को मिलाकर मिलती है। इस टैक्स छूट के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें : सेक्शन 80C क्या है? इससे टैक्स बचत कैसे होती है?

क्या अकाउंट को 5 साल के बाद भी जारी रखा जा सकता है?

जी हां, अगर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट की मेच्योरिटी पूरी होने के बाद भी अगर आप अकाउंट को आगे बढ़वाना (Extension) चाहते हैं तो वह भी करवा सकते हैं। आपकी एफडी पहले से जितने साल की थी, उतने साल के लिए फिर से जारी रख सकते हैं। उदाहरण के लिए-

  • 5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट को अगले 5 साल के लिए फिर से बढ़वा सकते हैं।
  • 3 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट को अगले 3 साल के लिए फिर से बढ़वा सकते हैं।
  • 2 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट को अगले 2 साल के लिए फिर से बढ़वा सकते हैं।
  • 1 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट को अगले 1 साल के लिए फिर से बढ़वा सकते हैं।

तो दोस्तों! ये थी पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट कैलकुलेटर और खाता संबंधी जानकारी।  रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए, देखें हमारे लेख-

Scroll to Top