भारत सरकार ने, देश के हर गरीब परिवार को, हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त कराने की योजना चला रखी है। यह सुविधा आपको आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना (AB-JAY) माध्यम से मिलती है। आम बोलचाल में इसे आयुष्मान भारत योजना भी कहा जाता है। अब कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIS) के सदस्य कर्मचारियों को भी आयुष्मान योजना के तहत इलाज की सुविधा मिलने लगी है। इसी तरह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मियों और उनके परिवारों को भी इससे मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने लगी है। कुछ राज्यों ने अपने यहां के मजदूरों और कम आमदनी वाले लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए अलग से कार्यक्रम भी शुरू किए हैं।
इस लेख में हम बताएंगे कि आयुष्मान भारत योजना की पात्रता क्या है? इसके बाद यह जानकारी भी देंगे कि आयुष्मान भारत योजना की पात्रता ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं?
- What is the eligibility of the Ayushman Bharat Yojana?
- How to check your eligibility? Information in Hindi?

हेडलाइंस
आयुष्मान भारत योजना की पात्रता क्या है?
शुरू में आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाने के लिए सिर्फ उन लोगों को योग्य माना गया, जिनके नाम वर्ष 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जातीय जनगणना (SECC) की सूची में शामिल थे। इसके हिसाब से निम्नलिखित श्रेणियों के लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र (Eligible) माना गया है-
ग्रामीण क्षेत्र (Rural Areas) के गरीब व वंचित श्रेणी के लोग |
एक कमरे वाले कच्चे मकान में रहने वाले परिवार |
जिस घर में कोई भी वयस्क (16 से 59 उम्र का) सदस्य न हो |
महिला मुखिया वाला घर जिसमें कोई वयस्क पुरुष सदस्य ही न हो |
विकलांग व्यक्ति जिसके घर में कोई भी सक्षम वयस्क सदस्य न हो |
अनुसूचित जाति या जनजाति (SC/ST) से संबंधित परिवार |
भूमिहीन लोग, जिनकी आय का मुख्य जरिया हाथ से किए जाने वाले काम हों |
शहरी क्षेत्र (Urban Areas) के गरीब व वंचित श्रेणी के लोग |
कूड़ा बिनने वाले |
भिखारी (मांगकर गुजारा करने वाले) |
घरेलू काम काज के लिए रखे गए नौकर |
गली-गली सामान बेचने वाले, मोची, हॉकर |
निर्माण या अन्य काम करने वाले मजदूर, प्लंबर, भिस्ती, पेंटर, वेल्डर, |
सिक्योरिटी गार्ड, कुली या अन्य सिर पर बोझा ढोने वाले |
स्वीपर, सफाई कर्मचारी, माली |
शिल्पकार, सिलाई करने वाले, कारीगर |
ट्रांसपोर्ट कर्मचारी, ड्राइवर, कंडक्टर, हेल्पर, रिक्शा चालक, या घोड़ागाड़ी चलाने वाले |
दुकानदार, दुकान सहायक, संस्थानों के चपरासी, डिलिवरी असिस्टेंट, अटेंडेंट, वेटर |
इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, असेंबलर, रिपेयर वर्कर |
कपड़े धोने वाला, चौकीदार |
अपने आप (Automatically) पात्र (Eligible) मानी गई श्रेणियां |
जिसके पास रहने को कोई घर न हो |
निस्सहाय या भीख मांगकर गुजारा करने वाले लोग |
हाथ से मैला ढोने वाले परिवार के सदस्य |
आदिवासीय जनजातीय समूह के लोग |
बंधुआ मजदूरी से मुक्त कराए गए लोग |
आयुष्मान कार्ड के लिए कौन पात्र नहीं है?
जिसके पास मोटर से चलने वाला दोपहिया, तिपहिया, चौपहिया वाहन या फिशिंग बोट है |
जिसके पास मशीन से चलने वाला तिपहिया, चौपहिया कृषि उपकरण है |
जिसके पास 50 हजार रुपए से ज्यादा लिमिट वाला किसान क्रेडिट कार्ड है |
जिसके घर का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है |
जिसके पास कोई रजिस्टर्ड गैर कृषि बिजनेस है |
जिसके घर का कोई सदस्य 10 हजार रुपए प्रतिमाह से अधिक कमाता हो |
इनकम टैक्स या प्रोफेशनल टैक्स चुकाने वाले लोग |
जिसके पास 3 या अधिक कमरों वाला पक्का घर है |
जिसके पास फ्रिज (refrigerator) या लैंडलाइन फोन है |
जिसके पास सिंचाई का साधन है और 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित जमीन है |
जिसके पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित जमीन है और उस पर कम से कम दो सीजन की फसल होती हो |
जिसके पास कम से कम 7.5 एकड़ जमीन है और कम से कम एक सिंचाई का उपकरण है |
बाद में राज्यों की ओर से शामिल किए गए लाभार्थी
आयुष्मान भारत योजना लागू होने के बाद भी कुछ राज्यों ने अपने यहां SECC की सूची से छूट गए गरीब और वंचित लोगों की कुछ कैटेगरियां चिह्नित की हैं, जिन्हें आयुष्मान भारत योजना के तहत, इलाज की सुविधा दी है। उदाहरण के लिए-
- मध्य प्रदेश सरकार ने संबल योजना में शामिल परिवारों और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत खाद्य पर्ची धारक परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दे रखी है।
- उत्तर प्रदेश में सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को “मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान” के माध्यम से प्रधानमंत्री आयुष्मान जन आरोग्य योजना का लाभ दिया गया है। भले ही उनका नाम SECC की सूची में शामिल होने से छूट गया हो।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIS) के लाभार्थी
मार्च 2021 में, भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) और कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIS) का आपस में विलय करने की घोषणा की। इससे ESIS के तहत, मुफ्त इलाज का लाभ पाने वाले कर्मचारियों को आयुष्मान योजना के तहत आने वाले किसी भी अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलने लगी है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मचारी व उनके परिवार
नवंबर 2021 में केंद्र सरकार ने आयुष्मान CAPF योजना का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से देश के 7 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (Central Armed Police Forces-CAPF) के कर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों को भी आयुष्मान भारत PM CGHS से जुड़े अस्पतालों में निशुल्क इलाज दिया जाएगा। इनके लिए इलाज के खर्च की कोई सीमा भी नहीं रखी गई है। CAPF के तहत, केंद्र सरकार के जो 7 बल आते हैं वे हैं-
- असम राइफल्स (AR)
- सीमा सुरक्षा बल (BSF)
- केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF)
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)
- भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP)
- राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG)
- सशस्त्र सीमा बल (SSB)
आयुष्मान भारत योजना की पात्रता चेक कैसे करें
आप आयुष्मान भारत योजना (PRADHAN MANTRI JAN AROGYA YOJANA) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं। इसका तरीका इस प्रकार है-
- स्टेप-1: अपने कंप्यूटर पर, आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट खोलिए, इसका लिंक है- https://pmjay.gov.in/
- होमपेज पर, ऊपर दाहिने साइड में, एक question Mark (❓) जैसा चिह्न दिखता है, इस पर क्लिक करें

- एक लॉगिन बॉक्स खुलता है, उसमें अपना Mobile number और Captcha कोड डालिए।
- इसके बाद Generate OTP पर क्लिक कर दीजिए।

- Generate OTP पर क्लिक करते ही, एक 6 अंकों का OTP नंबर आपके मोबाइल पर आएगा।
- OTP बॉक्स के नीचे एक छोटी सी घोषणा (declaration) भी लिखकर आएगी। उसके पहले मौजूद चेकबॉक्स पर टिक (✔) करके अपनी सहमति दे दीजिए। यानी कि आप अपने डीटेल्स साझा करने को सहमत हैं।
- खाली OTP बॉक्स में, OTP नंबर डाल दीजिए, और Submit के बटन पर क्लिक कर दीजिए।

- अब आपके सामने, एक Search बॉक्स प्रकट होता है। इसमें आपको दो काम करने हैं
- Select State: अपने राज्य (state) का नाम सेलेक्ट करिए।
- Select Category: इसमें आपको 5 ऐसे विकल्प मिलेंगे, जिनका नंबर डालकर आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं। ये पांचों विकल्प हैं
- Search By Name: नाम, माता-पिता का नाम, पता, वगैरह की मदद से पात्रता चेक करना
- Search By HHD Number: 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जातीय जनगणना (Socio-Economic & Caste Census-SECC) में मिले घर संख्या (Household number) की मदद से।
- Search By Ration Card Number: राशन कार्ड नंबर की मदद से
- Search By Mobile Number: मोबाइल नंबर की मदद से
- Search By MMJAA ID: मुख्यमंत्री जन आराेग्य योजना से मिले ID नंबर की मदद से
इनमें से किसी एक विकल्प की मदद से आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं।

आयुष्मान योजना की पात्रता चेक करने के अन्य तरीके
हेल्पलाइन नंबर की मदद से भी चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता
सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के लिए अपनी पात्रता चेक करने या अन्य जानकारियों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। ये नंबर हैं—14555 और 1800111565। आप इस नंबर पर फोन करके जानकारी पा सकते हैं।
CSC सेंटर या UTI-ITSL सेंटर पर भी चेक करा सकते हैं पात्रता
कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), लोक सेवा केंद्र (PSC), और UTI-ITSL सेंटरों पर भी आप आयुष्मान योजना की पात्रता चेक करा सकते हैं और आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
अस्पतालों में आयुष्मान मित्र की मदद से भी चेक करा सकते हैं पात्रता
आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में, आयुष्मान मित्र नियुक्त किए जाते हैं। इनमें भर्ती होने की स्थिति में, वहां के आयुष्मान मित्र के माध्यम से अपनी पात्रता चेक करा सकते हैं ओर आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकते हैं।
तो दोस्तों ये थी आयुष्मान भारत योजना का लाभ पाने की पात्रता के बारे मेंं जानकारी। अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-
- आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे निकाले
- डाकघर की 5 सबसे अच्छी बचत योजनाएं
- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000, 2000, 3000, 5000 या 10000 जमा करने पर कितना मिलेगा?
agar koi is yojna ka labh lekar ilaj ke doran uski mirtyu ho jati, or hospital wale ilaj k naam par pahle hi Ayushman Vibhag se ek must rasi le leta hai, to kay Hospital wale wapas rashi lotata he ya nahi
IT’S A VERY GOOD SCHEME BY GOVERNMENT WE ARE VERY THANKFUL….
AYUSHMAN CARD BANWANA HAI
Mujhe bhi ayushman yojna ka labh mil skata hai kya sir meri qualification 10th hia. please btaye gstsuvidhacenters.com
ayushman yojana se lakho pariwaro ko bhut fayda mila hia mai bhi unme se ek hu lekin agar sasti medicine bhi mil jaye to ati kripa hogi. unhe me se pradhan mantri jan aushadhi kendra ke taraf se ye kami puri ho jati hia.
jaise abhi corona time chal rha to ek company hia effizent seele pvt ltd iske dwaya gsc aushdhi kendra ki taraf se corona essential product pradan ki ja rhi hia jaise, n95 mask, sanitizer, namo herbal tea (Immunity booster) essential tulsi drop etc.
muje bi aayushman yojna ki labh chahi ye kaise kare please bataye
meri maa ki tabiyet khrab rehti he unko diybitis hai
to muje madat karo please
UPER DE GEHI LOGIN OPTION NOT WORKING ITS ALSO FECK ? NOT USSE FULL THIS NEWS
गुलाबराव जी, हमने एक बार फिर चेक किया है। लिंक काम कर रहा है और आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Pm Awas Yojana May Hamara Naam nahi aaya hai