GST के बारे में Basic जानकारियां और अन्य व्यावहारिक पहलुओं पर हम अलग-अलग लेखों में जानकारी दे चुके हैं। GST System को अपनाने के बाद अक्सर लोगों में इस बात की जिज्ञासा होती है कि नई व्यवस्था में किस वस्तु (Goods) या सेवा (Service) पर कितना GST लागू है। इस पेज पर हम GST टैक्स स्लैब रेट की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप समझ सकेंगे कि किस वस्तु या सेवा पर किस रेट से GST लगता है।
पांच टैक्स स्लैब में बंटा हुआ है जीएसटी टैक्स सिस्टम
GST Council ने लोगों की वस्तुओं और सेवाओं की अनिवार्यता के हिसाब से उनको 5 प्रकार के टैक्स स्लैब्स में श्रेणीबद्ध (Categorised) कर दिया है— zero, 5%, 12%, 18% और 28%।
हालांकि, जुलाई 2017 में GST लागू होने के बाद विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर लागू Tax की इन दरों में कई बदलाव किए जा चुके हैं।
- जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक (Most Necessary) वस्तुओं को GST से पूरी तरह मुक्त रखते हुए इन्हें शून्य % जीएसटी (0% GST) की Category में रखा गया है। जैसे आटा, दूध, सब्जी, अंडा, ब्रेड वगैरह। बाद में कुछ कुछ सामान्य जरूरत की वस्तुएं भी इसमें शामिल की गई हैं।
- सामान्य जीवनशैली के लिए सामान्य जरूरत की वस्तुओं और सेवाओं पर Tax का बोझ हल्का रखते हुए इन पर 5% का GST तय किया गया है। जैसे कि-चाय, कॉफी, मसाले वगैरह। बाद में कुछ कम अनिवार्यता वाली वस्तुओं एवं सेवाओं को भी इस Category में शामिल कर दिया गया है।
- सामान्य जीवन के लिए थोड़ा कम अनिवार्यता वाली वस्तुओं और सेवाओं पर Tax का बोझ थोड़ा बढ़ाते हुए, इन पर 12 % का GST लगाया गया है। जैसे कि-चटनी, अचार, मक्खन, पनीर वगैरह। वगैरह। बाद में कुछ उच्च वर्ग के उपभोग वाली वस्तुओं एवं सेवाओं को भी इस Category में शामिल कर लिया गया।
- सामान्य जीवन के लिए तुलनात्मक रूप से कम अनिवार्य वस्तुओं पर टैक्स की दर 18% रखी गई है। जैसे कि- पेस्ट्री, केक, च्विंगम, मिनरल वाटर वगैरह। बाद में कुछ विलासिता (Luxury) की वस्तुओं को भी इस Category में शामिल कर दिया गया।
- सामान्य जीवन के लिए गैर जरूरी (Non Essential), विलासिता (Luxurious) और हानिकारक (Harmful) उपभोग वाली वस्तुओं पर सबसे ऊंची दर का 28 प्रतिशत GST लगाया गया है। जैसे कि Air Conditioner, Refrigerator, Makeup वगैरह।
जीएसटी के इन पांचों Tax Slabs से संबंधित मुख्य वस्तुओं की सूचियां हमने नीचे दी हैं।
पहला स्लैब: जिन पर कोई टैक्स नहीं लगना (शून्य प्रतिशत)
वस्तुएं: आटा, बेसन, दूध, मट्ठा, दही, नमक, ताजी सब्जियां, ताजे फल, प्राकृतिक शहद, ब्रेड, अंडे, फ्रेश मीट, फिश चिकेन, बिन्दी, सिन्दूर, चूड़ियां, हैंडलूम (हाथ से बने वस्त्र), जूट, स्टांप, छपी हुई पुस्तकें, चित्र बनाने और रंग भरने की किताबें, ज्यूडिशियल पेपर्स, न्यूजपेपर्स वगैरह। |
सेवाएं: 1000 रुपए से कम किराया वाले सभी Hotels और लॉज की सेवाओं को GST से मुक्त रखा गया है। |
दूसरा स्लैब: 5 प्रतिशत जीएसटी वाले सामान एवं सेवाएं
वस्तुएं: स्किम्ड दूध पाउडर, मछली का मांस, फ्रोजेन सब्जियां, कॉफी, कोयला, उर्वरक, चाय, मसाले, पिज्जा ब्रेड, केरोसिन, आयुर्वेदिक दवाएं, अगरबत्ती, कटा हुआ (Sliced) सूखा आम, इंसुलिन, काजू, गैरब्रांडेड नमकीन, रक्षा-नौका (lifeboats) वगैरह। |
सेवाएं: छोटे रेस्टोरेंट की सेवाएं, रेलवे और हवाई परिवहन सेवाएं, एसी और नॉन-एसी रेस्टीरेंट और वे रेस्टोरेंटस, जहां शराब परोसी जाती है, रेस्टोरेंट से मंगाया हुआ खाना, 7500 रुपए से कम किराए के कमरे वाले होटलों के रेस्टोरेंट की सेवाएं (बगैर इनपुट क्रेडिट के) |
तीसरा स्लैब: 12 प्रतिशत जीएसटी वाले सामान एवं सेवाएं
वस्तुएं: फ्रोजेन मीट प्रोडक्ट, मक्खन, पनीर, घी, अचार, चटनी, फलों का रस, नमकीन, दंत पाउडर, दवाइयां, छाता, इंस्टेंट फूड मिक्स, मोबाइल फोन, सिलाई मशीन, हस्तनिर्मित धागे आदि। |
सेवाएं: बिजनेस क्लास के हवाई सफर के टिकट पर 12 प्रतिशत जीएसटी देना होगा।. |
- नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ निकाल सकते हैं?
- सेक्शन 80C क्या है? इसकी मदद से टैक्स कैसे बचा सकते हैं?
चौथा स्लैब: 18 प्रतिशत जीएसटी वाले सामान एवं सेवाएं
वस्तुएं: सबसे ज्यादा सामान और सेवाएं इसी टैक्स स्लैब में रखी गई हैं— इनमें कुछ प्रमुख हैं- फ्लेवर्ड रिफाइंड चीनी, कॉर्नफ्लेक्स, पास्ता, पेस्ट्री, केक, डिटर्जेंटस, सेफ्टी ग्लास, मिरर, ग्लासवेयर, शीट्स, पंप, कंप्रेशन, पंखे, चॉकलेट, संरक्षित सब्जियां, ट्रैक्टर्स, आइस क्रीम, सॉस, साबुन, मिनरल वाटर, डियोड्रेंट(दुर्गंध नाशक), सूटकेस, ब्रीफकेस, वैनिटी केस, ऑयल पाउडर, च्विंगम, हेयर शैंपू, शेविंग और आफटर शेव आइटम, वाशिंग पाउडर, चक्की के पत्थर, संगमरमर व ग्रेनाइट, सैनिटरी वेयर, चमड़े के पहनावे, कलाई घड़ियां, कुकर, स्टोव, टेलीस्कोप, चश्मे, आर्टिफिशियल फल, आर्टिफिशियल फूल, शारीरिक व्यायाम के उपकरण, संगीत उपकरण एवं उनके पार्टस, स्टेशनरी आइटम जैसे क्लिप्स, डीजल इंजन के कुछ पार्टस, पंपों के कुछ पार्ट, बिजली के बोर्ड, पैनल, वायर, रेजर, रेजर ब्लेडस, फर्नीचर, गददे, बहुउपयोगी प्रिंटर्स, दरवाजे, खिडकियां, एल्युमिनियम फ्रेम्स वगैरह। |
सेवाएं: 7500 रुपए किराए वाले होटलों के रेस्टोरेंट की सेवाएं, आयोजन स्थलों पर दी गई खान-पान की सेवा (outdoor catering) (इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा के साथ), आईटी और टेलीकॉम सेवाएं, फाइनेंसियल सेवाएं और ब्रांडेड कपड़ों का कारोबार भी इसी टैक्स स्लैब में रखा गया है। |
पांचवां स्लैब: 28 प्रतिशत जीएसटी वाले सामान एवं सेवाएं
वस्तुएं: सनस्क्रीन, पान मसाला, डिश वाशर, वजन तौलने की मशीन, पेंट, सीमेंट, वैक्यूम क्लीनर, ऑटोमोबाइल्स, हेयर क्लिपर्स, मोटरसाइकिल्स वगैरह। |
सेवाएं: फाइव स्टार होटल की सेवाएं, फिल्मों के टिकट, कैसिनों में betting और racing की सुविधाएं। |
- जीएसटी क्या है? | फुल फॉर्म, अर्थ, नियम और फायदे
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना 2023 क्या है | ब्याज दर, नियम
सेवाओं के लिए जीएसटी के टैक्स स्लैब्स
GST लागू होने के बाद सेवाओं पर टैक्स रेट को लेकर काफी Cofusion की स्थिति बनती रही है। इस तथ्य को मद्देनजर रखते हुए नीचे हम प्रमुख सेवाओं के संबंध में GST Tax Slabs की सूची अलग से दे रहे हैं।
GST % | सेवाओं के नाम (Services) |
5% | एसी और नॉन ऐसी रेस्टोरेंटRestaurant से बनवाकर ले जाया गया भोजन7500 रुपए से कम किराए वाले होटलों के Restaurants ( बगैर input credit की सुविधा के साथ)railways और airways की ट्रांसपोर्ट सेवाएंहवाई जहाज में economy class में की गई हवाई यात्राबाहर घुमाने के लिए tour operators की सेवाएंप्रिंट मीडिया में विज्ञापन के लिए space की बिक्री50 Lakh से कम turnover वाले छोटे रेस्टोरेंटmotor cab और radio taxi के रूप में यात्री परिवहन सेवासिलाई का काम (Tailoring services)होटलों/दफ्तरों/भवनों में छोटे स्तर पर दी जा रही साफ-सफाई की सेवाएं (house-keeping services) (बिना इनपुट क्रेडिट सुविधा के)कच्चे तेल (Crude) और petroleum उत्पादों का परिवहनजूते-चप्पल (footwear) और चमड़े के सामानों (leather goods) के काम |
12% | बिजनेस क्लास के हवाई टिकट1000 से 2500 रुपए हर रात्रि किराए वाले Hotels, विश्रामालय (Inns) और गेस्ट हाउसMetro और monorail निर्माणकच्चे तेल (crude) और प्राकृतिक गैस (natural gas) की खुदाई और ड्रिलिंग का कार्यकचरा शोधन संयंत्र (Common effluent treatment plants) |
18% | 7500 रुपए से अधिक किराये वाले होटलों के Restaurants की सेवाएंआयोजन स्थलों पर दी गई खान-पान की सेवा (Outdoor Catering)(इनपुट टैक्स क्रेडिट की सुविधा के साथ)2500 से 5000 रुपए प्रति रात्रि किराए के कमरे वाले Hotels, विश्रामालय (Inns) या गेस्ट हाउस, संचार प्रौद्योगिकी सेवाएं (IT services)दूरसंचार सेवाएं (Telecom services)Theme parks, water parks व अन्य ऐसी मनोरंजन सेवाएं |
28% | Race club betting और gambling पंच सितारा (Five-star) होटलों की सेवाएंमनोरंजन एवं सिनेमा (Entertainment & Cinema) 5000 रुपए प्रति रात्रि से ज्यादा किराए के कमरे वाले Hotels, विश्रामालय (inns) और guest houses |
तो दोस्तों ये थी जीएसटी के 5 टैक्स स्लैब रेट्स के बारे में जानकारी। रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-
- पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए मोबाइल नंबर क्या है ?
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे
- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000, 2000, 3000, 5000 या 10000 जमा करने पर कितना मिलेगा
apka information achcha laga aisa laga ki koi samne baithe ke humko teach kar rahe hai achcha laga sir bahot
I like your website and your explanation is very easy language and very deeply.
thankyou for information.
Thank you that information is very helpful for every one nice sir
आपको अच्छा लगा तो हमारी मेहनत सार्थक हो गई
tally me gst ka koi kam he kya