• Skip to primary navigation
  • Skip to main content

PlanMoneyTax

Money and Tax Saving Blog

  • Calculators
  • EPF
  • PPF
  • सुकन्या
  • NSC
  • आयुष्मान
  • PAN
  • टैक्स
    • टैक्स बचत
    • ई-फाइलिंग
    • GST
    • कैपिटल गेन्स Tax
    • टैक्स Payment
    • Budget
  • GST
  • SBI

एसबीआई एफडी की ब्याज दर 2023 क्या है? 1 लाख, 5 लाख या 10 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा?

Updated By अनिल पाण्डेय on 21/11/2023

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में एफडी अकाउंट खुलवाकर आप, अपनी जमा पर बेहतर ब्याज पा सकते हैं। सरकारी बैंक होने से इसमें पैसा डूबने का भी खतरा नहीं रहता। 60 साल से ज्यादा उम्र वाले ग्राहकों को SBI अकाउंट पर, सामान्य ग्राहकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज भी मिलती है।

इस लेख में हम जानेंगे कि, SBI की मौजूदा वर्तमान ब्याज दर क्या है? इसके बाद यह भी जानेंगे कि SBI FD में 1 लाख, 2 लाख, 3 लाख, 5 लाख या 10 लाख जमा करने पर 5 साल बाद कितना पैसा मिलेगा?

एसबीआई एफडी की ब्याज दर 2023

SBI FD के लिए चुनी गई अवधि60 वर्ष से कम उम्र के ग्राहकों के लिए ब्याज दर60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्राहकों के लिए ब्याज दर 
7 दिन से 45 दिन 3.00 %3.50 %
46 दिन से 179 दिन 4.50 %5.00 %
180 दिन से 210 दिन 5.25 %5.75 %
211 दिन से 1 साल तक 5.75 %6.25 %
1 साल से 2 साल तक 6.80 %7.30 %
2 साल से 3 साल तक 7.00 %7.50 %
3 साल से 5 साल तक 6.50 %7.00 %
5 साल से 10 साल तक 6.50 %7.50 %

400 दिन की अमृत कलश स्कीम पर ज्यादा ब्याज

SBI ने इस साल (15 फरवरी 2023 को) 400 दिन की एक विशेष एफडी स्कीम “अमृत कलश” के नाम से लांच की थी। इस पर बैंक, सामान्य एफडी स्कीम से 0.50% ब्याज देता है। 60 वर्ष से कम उम्र वाले ग्राहकों को इस पर  7.1% ब्याज मिलती है, जबकि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग ग्राहकों को इस पर 7.6% ब्याज मिलती है। इस स्कीम में 2 करोड़ रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। इस स्कीम में 31 दिसंबर 2023 तक अकाउंट खुलवाया जा सकता है।

SBI में 5 साल की FD पर कितने रुपए वापस मिलेंगे?

SBI FD में जमा की रकम (रुपए में)सामान्य ग्राहक (60 वर्ष से कम उम्र) को 5 साल बाद वापस मिलेंगे (रुपए) सीनियर सिटिजन (60 वर्ष से कम उम्र) को 5 साल बाद वापस मिलेंगे (रुपए )
₹ 1 लाख ₹ 1,38,041 ₹ 1,41,477
₹ 2 लाख₹ 2,76,083 ₹ 2,82,955
₹ 3 लाख ₹ 4,14,125 ₹ 4,24,433
₹ 4 लाख₹ 5,52,167 ₹ 5,65,911
₹ 5 लाख₹ 6,90,209 ₹ 7,07,389
₹ 10 लाख₹ 13,80,419 ₹ 14,14,778

ऊपर दी गई तालिका में, हमने सिर्फ कुछ निश्चित रकमों और निश्चित अवधि की जमाओं पर, वापस मिलने वाली रकम की गणना करके बताई है। इनसे अलग किसी रकम और किसी अवधि के बाद, वापस मिलने वाली रकम के बारे में जानना चाहते हैं तो SBI की वेबसाइट पर मौजूद SBI FD Calculator की मदद ले सकते हैं।

जो सीनियर सिटिजन रेगुलर इनकम चाहते हैं उनके लिए एक और अच्छी स्कीम है। सरकार की सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम का इनट्रेस्ट रेट काफी ज्यादा होता है। इसमें हर तीन महीने पर ब्याज मिलता है। इस स्कीम का पूरा पैसा 5 साल बाद वापस मिल जाता है। बस इस बात का ख्याल रखना होगा कि इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट की लिमिट होती है।

लेखक के बारे में

अनिल पाण्डेय 2016 से इस वेबसाइट के लिए लिख रहे हैं। इससे पहले ये दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान अखबार के साथ जुड़े रहे हैं। इनका 10 साल का पत्रकारिता का अनुभव रहा है। इन्हें लेखन, अध्ययन और समाज-सेवा का शौक है।

  • Calculators
  • EPF
  • PPF
  • सुकन्या
  • NSC
  • आयुष्मान
  • PAN
  • टैक्स
  • GST
  • SBI

© Copyright 2023 PlanMoneyTax Hindi · All Rights Reserved ·