सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवाकर, आप अपनी बेटी के विवाह, शिक्षा या बेहतर करियर के लिए 67.43 लाख रुपए तक का इंतजाम कर सकते हैं। सरकार इस अकाउंट पर अच्छी ब्याज भी देती है और टैक्स छूट भी। इसमें आप अपनी सुविधा के हिसाब से हर साल कम से कम 250 रुपए से लेकर 1.50 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। इस लेख में हम जानेंगे कि सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक योग्यताएं और उम्र सीमा क्या है?
What are the eligibility and Age Limits for Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi?
हेडलाइंस
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए उम्र सीमा और योग्यताएं
सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट, पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में जाकर खोला जा सकता है। इसमें खाता खुलवाने के लिए आवश्यक योग्यताएं और उम्र सीमा इस प्रकार होती है-
- लड़की की उम्र 10 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए: जन्म से लेकर 10 साल तक की उम्र की लड़की के माता-पिता सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवा सकते हैं। यहां 10 साल की उम्र से मतलब है कि, उस लड़की के 10 वें जन्मदिन से पहले तक ही उसके नाम सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवाया जा सकता है।
- एक माता-पिता की सिर्फ 2 लड़कियों के लिए ही खोल सकते हैं: कोई भी माता-पिता अपनी सिर्फ दो लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं। अगर दूसरी लड़की का जन्म जुड़वा (Twin) के रूप में हुआ है तो फिर तीसरी लड़की के लिए भी सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। ऐसा होने पर माता-पिता को एक शपथपत्र (Affidavit) भी जमा करना पड़ता है।
- एक लड़की के नाम दो सुकन्या खाते नहीं खुल सकते: किसी भी एक लड़की के लिए, बैंक या पोस्ट ऑफिस में सिर्फ एक सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है। अगर पहले से किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुला है तो देश के किसी दूसरे बैंक या पोस्ट ऑफिस में दूसरा सुकन्या अकाउंट नहीं खोला जा सकता है।
- सिर्फ एक व्यक्ति ही अभिभावक बन सकता है: किसी एक लड़की के नाम खुलने वाले सुकन्या समृद्धि अकाउंट में सिर्फ एक व्यक्ति ही उसके अभिभावक (Guardian) के रूप में शामिल हो सकता है। या तो सिर्फ पिता को या सिर्फ मां का नाम ही अभिभावक के रूप में शामिल किया जा सकता है।
- संबंधियों या रिश्तेदारों को खाता खुलवाने की अनुमति नहीं: लड़की के माता-पिता अगर जीवित हैं तो उसके दादा-दादी या परिवार का कोई अन्य संबंधी या रिश्तेदार (Relatives), उसके नाम अकाउंट नहीं खुलवा सकते। हां, लड़की के माता-पिता के न रह जाने पर कानूनी रूप से गोद लेने की प्रक्रिया पूरी करके, उसके नाम सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया जा सकता है।
- लड़की व अभिभावक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य: सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवाने के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। लड़की और उसके अभिभावक दोनों पर यह शर्त लागू होती है। विदेशी नागरिक या किसी दूसरे देश की नागरिकता ले चुके भारतीय (NRI) भी यह खाता नहीं खुलवा सकते। हालांकि पहले से अकाउंट खुला है तो बीच में नागरिकता बदलने पर भी अकाउंट को चालू रखा जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट कहां खुलवाया जा सकता है?
आप किसी सरकारी बैंक या पोस्ट ऑफिस में, अपनी लड़की के लिए, सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवा सकते हैं। कुछ बड़े प्राइवेट बैंकों को भी सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की अनुमति है। जिन बैंकों में इसका खाता खुलवाने की अनुमति है, उनके नाम की लिस्ट हम नीचे दे रहे हैं-
- भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- केनरा बैंक
- इंडियन बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ इंडिया
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूको बैंक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- ICICI Bank
- HDFC Bank
- Axis Bank
- IDBI Bank
खाता के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते हैं? Documents
सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोलने के लिए Account Opening Form आपको बैंक या Post office की branch में मिल जाएगा। आप चाहें तो इसे Online download करके भी उसे भरकर जमा कर सकते हैं। फॉर्म के साथ के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों (Document) की जरूरत पड़़ती है—
- जिस बच्ची का अकाउंट खुल रहा है उसका जन्म प्रमाणपत्र
- बच्ची के अभिभावक का पहचान पत्र (आधार, पैन वगैरह)
- अभिभावक का पता दर्शाने वाला कोई मान्य दस्तावेज
- बच्ची और उसके अभिभावक के 2-2 पासपोर्ट फोटो
- लड़की जुड़वा होने पर, अभिभावक की ओर से एफिडेविट (शपथ पत्र)
गोद ली हुई बच्ची के लिए जन्म प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा?
अगर आपने बच्ची को गोद लिया है तो भी सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए उसका जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate) जरूरी होता है। लेकिन, उसकी जन्मतिथि (Birthdate) हो सकता है किसी को पता ही न हो। अनाथालय से या बिछड़ी अवस्था में मिलने पर ऐसा हो सकता है। ऐसे में आप डॉक्टर के पास जाकर उनसे एक अनुमानित जन्मतिथि का प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। इसी जन्मतिथि को आप अकाउंट खुलवाने या अन्य सरकारी कामों के लिए, इस्तेमाल कर सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि खाता की मुख्य विशेषताएं
- सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट बैंक या Post Office में जाकर खोला जा सकता है। Account खोलने के लिए कम से कम 250 रुपए जमा करने जरूरी है। उसके बाद आगे भी हर साल कम से कम 250 रुपए जमा करना अनिवार्य होता है। हर साल, अधिकतम 1.50 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं।
- खाता खुलने की तारीख से अगले 15 साल तक, उसमें पैसा जमा करना होता है। इसके बाद के 6 साल तक (15 से 21 साल तक) बिना किसी जमा के Account चालू रहता है और उसमें ब्याज जुड़ता रहता है।
- हर साल या हर महीने में आप चाहे जितनी बार पैसे जमा कर सकते हैं। बस यह ध्यान रखना होगा कि किसी एक साल में, अधिकतम 1.50 लाख रुपए की सीमा पार नहीं होनी चाहिए।
- अकाउंट के 21 वर्ष पूरा होने के बाद, उसमें जमा पूरा पैसा (ब्याज सहित) उस लड़की को मिल जाता है, जिसके नाम खाता है।
- लड़की की शादी के लिए बीच में भी अकाउंट बंद करके पूरा पैसा निकाल सकते हैं। उच्च शिक्षा (Higher Education) के लिए या गंभीर बीमारी होने पर, इलाज के लिए भी 18 वर्ष की उम्र के बाद आधा पैसा (50%) पहले निकाला जा सकता है।
- सुकन्या समृद्धि अकाउंट में जमा पैसों पर सरकार Section 80C के तहत टैक्स छूट देती है। इस सेक्शन के तहत रखे गए सभी निवेशों और खर्चों में हर साल 1.50 लाख रुपए तक की रकम पर सरकार टैक्स छूट लेने का अधिकार देती है। इसकी ब्याज (Interest) और परिपक्वता राशि (Maturity Amount) पर भी टैक्स छूट मिलती है। इस टैक्स छूट की गणना को समझने के लिए देखें: सेक्शन 80C से टैक्स कैसे बचाएं
तो दोस्तों ये थी सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खुलवाने के लिए आवश्यक योग्यताओं और उम्र सीमा के बारे में जानकारी। रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-
- प्रधानमंत्री आवास योजना के नियम और शर्तें
- बैंक और ATM से एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं
- सुकन्या समृद्धि योजना में 1000, 3000, 5000 जमा करने पर कितना मिलेगा
meri ladki 3 month ki hai kya uska acount khul shakta hai
maine march 2017 me apni beti ka account khulvaya tha,mujhe jankari leni h ki beti ki kis age tak paise jama karne h. date of birth sep.2007h. 14 saal ki age puri karne tak hi jama karne h kya .Ya account open ki date se 14 saal pure hone tak. Pl. ans me
Thanks.
अकाउंट खुलवाने की डेट से 14 साल तक आपको पैसा जमा करना होगा
maine march 2017 me apni beti ka account khulvaya tha,mujhe jankari leni h ki beti ki kis age tak paise jama karne h. date of birth sep.2007h. 14 saal ki age puri karne tak hi jama karne h kya .Ya account open ki date se agle 14 saal pure hone tak. Pl. ans me
Thanks.
meri twins beby hai to me Acunnte kho paaung
our mujhe postoffice,me khaata khol saktahoo