थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत 2023

1 जून 2022 से, सरकार ने, सभी प्रकार के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत बढ़ा दी है। अब आपको बाइक, स्कूटर व दोपहिया वाहनों पर 17% ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ेगा। कार, बस व चारपहिया वाहनों पर 23% अधिक प्रीमियम चुकाना पड़ेगा। इस लेख में हम जानेंगे कि थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की नई कीमतें क्या हैं? लेख के निचले हिस्से में हमने थर्ड पार्टी बीमा के फायदे और कंप्रीहेंसिव बीमा से अंतर को भी समझाया है। Third Party Insurance Price List 2022

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत 2023

केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं रोजगार मंत्रालय ने, वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की जो नई कीमतें घोषित की हैं। वे इस प्रकार से हैं-

नई बाइक व दोपहिया वाहनों के लिए (5 वर्ष के लिए) थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत

75 CC से कम इंजन क्षमता होने पर 2901 रुपए
75 CC से 150 CC के बीच इंजन क्षमता 3851 रुपए
150 CC से 350 CC के बीच इंजन क्षमता 7365 रुपए
350 CC ​अधिक इंजन क्षमता होने पर 15117 रुपए

नई कार के लिए (3 साल के लिए) थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत

1000 CC से कम इंजन क्षमता होने पर 6521रुपए
1000 CC से 1500 CC के बीच क्षमता होने पर 10640 रुपए
1500 CC से ​अधिक इंजन क्षमता होने पर 25596 रुपए

इलेक्ट्रिक वाहन (EV)  या कार के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत

दोपहिया EV (5 साल के लिए)

3 KW (किलोवाट) से कम क्षमता के लिए2,466 रुपये
3 KW (किलोवाट) से 7 KW (किलोवाट) 3,273 रुपये
7 KW (किलोवाट) से 16 KW (किलोवाट) 6,260 रुपये

इलेक्ट्रिक प्राइवेट कार (3 साल के लिए)

30 KW (किलोवाट) से कम क्षमता के लिए  5,543 रुपये
30 KW से 65 KW के बीच क्षमता के लिए  9,044 रुपये

ध्यान दें: बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) की ओर से जारी नए निर्देशों के मुताबिक, किसी भी नए दोपहिया वाहन (Two wheeler) का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कम से कम 5 साल के लिए कराया जाना जरूरी है। इसी प्रकार किसी भी नए चारपहिया वाहन (Four Wheeler) का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, कम से कम 3 साल के लिए कराया जाना जरूरी है।

 हालांकि, पुराने वाहन के लिए आप कम से कम 1 साल के लिए भी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवा सकते हैं। इसी प्रकार कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस लेने पर Own Damage Cover या Add on Covers को भी अपनी इच्छानुसार 1 साल या अधिक अवधि के लिए करवा सकते हैं। इन पर 3 साल या 5 साल का प्रतिबंध लागू नहीं होता।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवाना जरूरी क्यों होता है?

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस आपको उस स्थिति में मुश्किलों से बचाता है जबकि आपके वाहन से किसी दूसरे व्यक्ति को चोट लग जाए या मृत्यु हो जाए। किसी दूसरे वाहन जा प्रॉपर्टी को नुकसान की स्थिति में भी यह आपके लिए बहुत मददगार साबित होता है। इससे मुख्य रूप से निम्नलिखित फायदे होते हैं-

  • किसी दूसरे को नुकसान पर हर्जाना बीमा कंपनी देती है: अपनी गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होने पर सबसे मजबूत फायदा जो होता है यह है कि  अगर आपकी गाड़ी से किसी व्यक्ति को  चोट लग जाती है या मृत्यु हो जाती है तो उसको  मुआवजा का भुगतान बीमा कंपनी की ओर से किया जाता है। दूसरे व्यक्ति के वाहन या प्रॉपर्टी को हुए नुकसान का मुआवजा भी बीमा कंपनी चुकातीहै।  इस संबंध में अदालती कार्रवाइयों का बोझ भी बीमा कंपनी उठाती है।
  • जुर्माना या जेल जाने की कार्रवाई से बच जाते हैं: आपके पास चाहे बाइक हो या कार या अन्य किसी प्रकार का इंजन से चलने वाला वाहन।  भारत में ऐसे किसी भी वाहन  को रखने वाले व्यक्ति  के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करवाना कानूनी रूप से अनिवार्य है। अगर आप रोड पर बिना बीमा वाला वाहन चलाते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर ₹2000 तक जुर्माना या 3 महीने की जेल हो सकती है। या फिर  जुर्माना और जेल दोनों कार्रवाई एक साथ भी हो सकती है। 

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस में क्या अंतर है?

ऊपर बीमा की जो कीमतें हमने बताई हैं, वह सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के लिए हैं। अगर आप कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस लेते हैं तो आपको ज्यादा कीमत (premium) चुकानी पड़ती है। कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस क्या होता है ये जानने के लिए आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कंप्रीहेंसिव इंश्योरेंस में अंतर समझना होगा। 

सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस लेने पर खुद की गाड़ी को मुआवजा नहीं मिलता

इसमें, आपके वाहन से किसी अन्य व्यक्ति या संपत्ति को होने वाले नुकसान का हर्जाना बीमा कंपनी चुकाती है। यह कानूनन अनिवार्य है, इसके न होने पर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। लेकिन इस बीमा पॉलिसी से, आपके खुद की गाड़ी को होने वाले नुकसान पर कोई मुआवजा नहीं मिलता।  थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के साथ में 15 लाख का अनिवार्य दुर्घटना बीमा भी लेना अनिवार्य है। इसमें गाड़ी मालिक को ड्राइविंग करते  समय चोट लगने पर, या विकलांग होने पर या मौत होने पर 7.5 लाख से 15 लाख रुपए तक का बीमा मिलता है। 

कांप्रिहेंसिव इंश्योरेंस लेने पर पर खुद की गाड़ी के लिए भी मुआवजा मिलता है

इसमें थर्ड पार्टी इंश्योरेंस तो शामिल ही रहता है, साथ में Own Damage cover का भी फायदा मिलता है। यानी कि आपके वाहन को कोई नुकसान पहुंचने पर, उसका भी मुआवजा बीमा कंपनी की ओर से मिलता है। इसके अलावा इसमें निम्नलिखित बीमा सुविधाएं भी शामिल रहती हैं-

  • थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के फायदे शामिल रहते हैं 15 लाख का अनिवार्य दुर्घटना बीमा भी जुड़वाना अनिवार्य है अलग से Add On या सहायक बीमा सुरक्षाएं भी जुड़वा सकते हैं, जैसे कि व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, इंजन सेफटी कवर, रोड असिस्टेंट कवर, जीरो डेप्रिसिएशन कवर वगैरह।

ध्यान दें: यहां हमने ज्यादा प्रचलित वाहनों के बारे में थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की प्राइस लिस्ट दी है। अन्य किस्म के वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की कीमत आप इरडा की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

बैंक और ATM से एक दिन में कितना पैसा निकाल सकते हैं ?


तो दोस्तों! ये थी थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की प्राइस लिस्ट और Motor Insurance खरीदने के संबंध में जानकारी। रुपयों पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख—

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top