• Skip to primary navigation
  • Skip to main content

PlanMoneyTax

Money and Tax Saving Blog

  • Calculators
  • EPF
  • PPF
  • सुकन्या
  • NSC
  • आयुष्मान
  • PAN
  • टैक्स
    • टैक्स बचत
    • ई-फाइलिंग
    • GST
    • कैपिटल गेन्स Tax
    • टैक्स Payment
    • Budget
  • GST
  • SBI

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे (2024) | How to check your name in Ayushman Bharat Yojana list

Updated By अनिल पाण्डेय on 07/01/2024

सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में नाम चेक करने के लिए एक निशुल्क हेल्पलाइन नंबर (Toll Free Number) जारी किया है। यह नंबर है- 14255. इस टोलफ्री नंबर पर फोन करके आप निशुल्क, आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) की लिस्ट में अपना नाम पता कर सकते हैं। हफ्ते के किसी भी दिन और किसी भी समय (24*7) इस नंबर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ayushman Bharat Yojana toll free number to check name

आयुष्मान योजना लिस्ट में ऑनलाइन कैसे चेक करें अपना नाम ?

आप आयुष्मान योजना की वेबसाइट पर भी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसका ऑनलाइन तरीका इस प्रकार है-

  • स्टेप-1: कंप्यूटर या मोबाइल पर आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) की वेबसाइट खोलिए। इसका लिंक है-https://pmjay.gov.in/. 
  • जो होमपेज खुलता है, उसमें, ऊपर हरे रंग की पट्टी में Am I Eligible का लिंक दिखता है। उस पर क्लिक कर दीजिए।
Ayushman Bharat Yojana online name check
  • स्टेप-2: जो नया पेज खुलता है, उसमें एक LOGIN बॉक्स दिखता है, जिसमें आपको तीन चीजें डालनी हैं-
    • Mobile Number : पहले बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डाल दीजिए।
    • Captcha Code: कैप्चा इमेज को देखकर Captcha Code डाल दीजिए
    • Generate OTP: अब नीचे Generate OTP बटन पर क्लिक कर दीजिए।
give mobile number
  • स्टेप 3: आपके मोबाइल पर एसएमएस से 6 अंकों का OTP नंबर आएगा। उसे देखकर OTP बॉक्स में डाल दीजिए।
  • ☑ : OTP बॉक्स के नीचे टिक ☑ लगा दें। यह इस बात पर आपकी सहमति है कि आप आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट पर, अपने नाम, पता, आधार नंबर वगैरह साझा करने की अनुमति दे रहे हैं।
  • Submit: अब सबसे नीचे Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए।
OTP
  • एक सर्च बॉक्स खुल जाता है, जिसमें Select State और Select Category के विकल्प मिलते हैं।
  • स्टेप 4: Select State पर, क्लिक करते ही, नीचे देश के सभी राज्यों की लिस्ट खुल जाती है। इनमें से अपने State (राज्य) का नाम सेलेक्ट कर लीजिए। 
  • Select Category: अगर आप नाम की मदद से, चेक करना चाहते हैं तो Search By Name चुनें।
    • अगर परिवार संख्या  (HHD नंबर) से चेक करना हते हैं तो Search by HHD Number सेलेक्ट करें
    • अगर राशन कार्ड नंबर से चेक करना चाहते हैं तो Search by Ration Card Number सेलेक्ट करें।
    • अगर मोबाइल नंबर से चेक करना चाहते हैं तो Search by Mobile number सेलेक्ट करें।  
    • अगर राज्य की ओर से जारी आईडी नंबर UP MMJAAID से चेक करना चाहते हैं तो Search by MMJAAID का विकल्प सेलेक्ट करें।
select state

choose options to see name

  • स्टेप 5:  आखिर में search के बटन पर क्लिक करेंगे तो पता चल जाएगा, कि आपका नाम आयुष्मान योजना की लिस्ट में शामिल है कि नहीं। 

अगर किसी एक विकल्प का इस्तेमाल करने पर,  No Result Found लिखकर आता है तो अन्य​ विकल्पों से भी जरूर चेक कर लें। अगर हर बार No Result Found आता है, तो फिर आपको इस योजना का फायदा नहीं मिल सकता।

Ayushman App से भी चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम

लोगों को आयुष्मान भारत योजना की सेवाएं, मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने Ayushman App भी जारी किया है। इसका पूरा नाम Ayushman Bharat PM-JAY एप है।

Ayushman App

आयुष्मान एप की मदद से आप निम्नलिखित काम कर सकते हैं-

  • Check Eligibility पर टैप करके आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 
  • Find Empanelled Hospital पर टैप करके आप भारत के किसी भी शहर में आयुष्मान हॉस्पिटलों की लिस्ट देख सकते हैं। हॉस्पिटल का पता, फोन नंबर और पहुंचने का रास्ता देख सकते हैं।
  • Grievance: इस ऑप्शन की मदद से, आयुष्मान भारत योजना संबंधी किसी समस्या की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
  • Ambulance पर टैप करके आयुष्मान हॉस्पिटल में इलाज के लिए एंबुलेंस भी बुक कर सकते हैं।
  • FAQs पर टैप/क्लिक करके, आयुष्मान भारत योजना से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पता कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसे-किसे मिल सकता है?

SECC जनगणना में शामिल गरीब: शुरू में, सिर्फ उन लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों (beneficiaries) में शामिल किया गया था, जिनका नाम 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना (Socio-Economic and Caste Census-SECC) में गरीबों और वंचितों की लिस्ट में था।

बाद में कुछ अन्य श्रेणियो के लोगों को भी इस योजना के लाभार्थियों में शामिल किया गया। 

ESIC योजना के लाभार्थी राज्य कर्मचारी :सितंबर 2019 में, भारत सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIS) का लाभ पाने वाले राज्य कर्मचारियों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत, मुफ्त इलाज देने का निर्णय किया।

केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान और उनके परिवार :जनवरी 2021 में, केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्‍त्र बलों के जवानों (Central Armed Police Forces) और उनके परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का फैसला किया।केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) के तहत कुल 7 तरह के अर्धसैनिक बल आते हैं-

  1. NSG: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
  2. AR: असम राइफल्स
  3. ITBP: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस
  4. SSB: सशस्त्र सीमा बल
  5. CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  6. BSF: सीमा सुरक्षा बल
  7. CRPF:  केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल

निर्माण सेक्टर से जुड़े रजिस्टर्ड मजदूर : कुछ  समय पहले, सरकार ने मकान, पुल-पुलिया, सड़क वगैरह के निर्माण में लगे मजदूरों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया है। आप जिस राज्य में रहते हैं वहां के राज्य निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड मजदूरों के यह सुविधा मिलेगी। अपने नजदीकी CSC (जन सेवा केन्द्र) व CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) पर जाकर यह कार्ड बनवाया जा सकता है।

आयुष्मान योजना की वेबसाइट से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करे

अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में शामिल है तो आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल की मदद से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसका तरीका इस प्रकार है-

  • अपने कंप्यूटर पर आयुष्मान योजना लाभार्थी पहचान पोर्टल (BENEFICIARY IDENTIFICATION SYSTEM ) खोलिए। इसका लिंक है- https://bis.pmjay.gov.in/BIS/selfprintCard#
  • पेज पर बाएं साइड में, Aadhaar  नंबर डालने का विकल्प होता है। इसके पहले बने छोटे गोले पर क्लिक कर दीजिए।
ayushman card download
  • जैसे ही आप Aadhaar के पहले बने छोटे गोले पर क्लिक करते हैं, नीचे कुछ बॉक्स खुल जाते हैं। इनमें निम्नलिखित चीजें डालनी हैं-
    • Select Scheme: इस बॉक्स की ड्रॉपडाउन लिस्ट में तीन ऑप्शन मिलते हैं- PMJAY, CAPF, RAN/HMDG। आपको PMJAY सेलेक्ट करना है।
    • Select State: ड्रॉपडाउन लिस्ट में से आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कर लीजिए।
    • Aadhaar Number/ Virtual ID: इस बॉक्स में अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर डाल दीजिए। आधार नंबर न डालना चाहें तो आधार की वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • No objection: यहां आपको सहमति देनी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के लिए eKYC (ऑनलाइन पहचान प्रमाणित) के लिए UIDAI से आपके Aadhaar संबंधी डिटेल्स लिए जा सकते हैं। 
    • Generate OTP: आखिर में आपको सबसे नीचे मौजूद Generate OTP के बटन पर क्लिक करना है।
select options

आपके मोबाइल पर एक OTP नंबर आएगा, उसे खाली OTP बॉक्स में डालकर, वैरिफिकेशन पूरा कर दीजिए। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करके, अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे आपने देखा कि आधार नंबर की मदद से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाता है उसी तरह आधार नंबर से आप पैन कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

तो दोस्तों। यह थी आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने की जानकारी। अगर आपका लिस्ट में नाम है तो फिर आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके ढेरों बीमारियों का इलाज करा सकते हैं। लेकिन अगर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है तो फिर आप एक बार अपनी पात्रता जरूर चेक कर लीजिए।

रुपयों-पैसों से जु़ड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए हमसे सोशल मीडिया के जरिए कनेक्ट कीजिए। नीचे आपको Whatsapp, instagram, facebook के लिंक मिल जाएंगे।

लेखक के बारे में

अनिल पाण्डेय 2016 से इस वेबसाइट के लिए लिख रहे हैं। इससे पहले ये दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान अखबार के साथ जुड़े रहे हैं। इनका 10 साल का पत्रकारिता का अनुभव रहा है। इन्हें लेखन, अध्ययन और समाज-सेवा का शौक है।

  • Calculators
  • EPF
  • PPF
  • सुकन्या
  • NSC
  • आयुष्मान
  • PAN
  • टैक्स
  • GST
  • SBI

© Copyright 2023 PlanMoneyTax Hindi · All Rights Reserved ·