आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे (2023) | Check your name in PMJAY.gov list

आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के माध्यम से, सरकार, देश के हर गरीब परिवार को, हर साल 5 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त (Free) उपलब्ध कराती है। अगर आपका नाम इस योजना की लिस्ट में है तो आपको एक आयुष्मान कार्ड मिलता है। उस कार्ड की मदद से आप किसी भी सरकारी हास्पिटल या आयुष्मान पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

इस लेख में हम जानेंगे कि ऑनलाइन आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे ? इसके बाद हम यह भी जानेंगे कि टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की मदद से आयुष्मान लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

How to check your name in Ayushman Bharat Yojana list.

Ayushman Bharat Yojana list me nam kaise Dekhe

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें ? (PMJAY.GOV.IN)

आप आयुष्मान योजना की सरकारी वेबसाइट पर जाकर, आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। इसका ऑनलाइन तरीका इस प्रकार है-

  • स्टेप-1: अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) की वेबसाइट खोलिए। इसका लिंक है-https://pmjay.gov.in/
  • होमपेज पर, ऊपर हरे रंग की पट्टी में दाहिने तरफ Am I Eligible का लिंक दिखता है। इस पर क्लिक कर दीजिए।
How to check name in Ayushman Bharat Yojana List

  • स्टेप-2: जो नया पेज खुलता है, उसमें एक LOGIN बॉक्स दिखता है, जिसमें आपको तीन चीजें डालनी हैं-
    • Mobile Number : पहले बॉक्स में अपना mobile number डाल दीजिए।
    • Captcha Code: दूसरे बॉक्स में Captcha कोड डाल दीजिए (दाहिने तरफ इमेज में बने अक्षरों को देखकर)
    • Generate OTP: अब नीचे Generate OTP बटन पर क्लिक कर दीजिए।
enter mobile number
  • स्टेप 3: आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस से 6 अंकों का OTP नंबर आएगा। उसे देखकर खाली OTP बॉक्स में डाल दीजिए।
  • ☑ : OTP बॉक्स के नीचे टिक लगा दें। यह इस बात पर सहमति है कि आप आयुष्मान भारत योजना की वेबसाइट पर, अपने नाम, पता, आधार नंबर वगैरह साझा करने की अनुमति दे रहे हैं।
  • Submit: अब सबसे नीचे Submit बटन पर क्लिक कर दीजिए।
OTP is Sent
  • एक सर्च बॉक्स खुल जाता है, जिसमें Select State और Select Category के विकल्प मिलते हैं।
  • स्टेप 4: Select State पर, क्लिक करते ही, नीचे सभी राज्योंकी लिस्ट खुल जाती है। इनमें से अपने State (राज्य) का नाम सेलेक्ट कर लीजिए। 
  • Select Category: अगर आप अपने नाम की मदद से, चेक करना चाहते हैं तो Search By Name चुनें।
    • अगर परिवार संख्या  (HHD नंबर) की मदद से चेक करना हते हैं तो Search by HHD Number सेलेक्ट करें
    • अगर राशन कार्ड नंबर की मदद से चेक करना चाहते हैं तो Search by Ration Card Number सेलेक्ट करें।
    • अगर मोबाइल नंबर की मदद से चेक करना चाहते हैं तो Search by Mobile number सेलेक्ट करें।  
    • अगर राज्य की ओर से जारी आईडी नंबर UP MMJAAID की मदद से चेक करना चाहते हैं तो Search by MMJAAID का विकल्प सेलेक्ट करें।

select state

choose options to see name

  • स्टेप 5:  ऊपर बताए गए, किसी भी विकल्प का इस्तेमाल करके search के बटन पर क्लिक करेंगे तो पता चल जाएगा, कि आपका नाम आयुष्मान योजना की लिस्ट में शामिल है कि नहीं। 

सर्च के बाद अगर आपका नाम नहीं दिखता और No Result Found लिखकर आता है तो…

अगर किसी एक विकल्प का इस्तेमाल करने पर,  No Result Found लिखकर आता है तो अन्य​ विकल्पों से भी जरूर चेक कर लें। अगर हर बार No Result Found आता है, तो फिर आपको इस योजना का फायदा नहीं मिल सकता।

हेल्पलाइन नंबर 14555 से भी चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम 

आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में नाम चेक करने के लिए, सरकार ने एक निशुल्क हेल्पलाइन नंबर (Toll Free Number) भी जारी किया है। यह नंबर है- 14255. इस नंबर पर, फोन करके भी आप आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। योजना से संबंधित किसी शिकायत या अन्य जानकारी के लिए भी आप इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी दिन और किसी भी समय (24*7) इस नंबर का उपयोग किया जा सकता है।

ध्यान दें: कुछ राज्यों ने अपने यहां अलगे से भी आयुष्मान योजना टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके भी आप आयुष्मान योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे कि

उत्तर प्रदेश180018004444 
मध्य प्रदेश18002332085
बिहार104
उत्तराखंड155368 और 18001805368

Ayushman App से भी लिस्ट में चेक कर सकते हैं अपना नाम

लोगों को आयुष्मान भारत योजना की सेवाएं, मोबाइल पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने Ayushman App भी जारी किया है। इसका पूरा नाम Ayushman Bharat PM-JAY एप है।

आयुष्मान एप की मदद से आप निम्नलिखित काम कर सकते हैं-

  • Check Eligibility पर टैप करके आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 
  • Find Empanelled Hospital पर टैप करके आप भारत के किसी भी शहर में आयुष्मान हॉस्पिटलों की लिस्ट देख सकते हैं। हॉस्पिटल का पता, फोन नंबर और पहुंचने का रास्ता देख सकते हैं।
  • Grievance: इस ऑप्शन की मदद से, आयुष्मान भारत योजना संबंधी किसी समस्या की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
  • Ambulance पर टैप करके आयुष्मान हॉस्पिटल में इलाज के लिए एंबुलेंस भी बुक कर सकते हैं।
  • FAQs पर टैप/क्लिक करके, आयुष्मान भारत योजना से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पता कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसे-किसे मिल सकता है?

SECC जनगणना में शामिल गरीब: शुरू में, सिर्फ उन लोगों को आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों (beneficiaries) में शामिल किया गया था, जिनका नाम 2011 की सामाजिक-आर्थिक और जातिगत जनगणना (Socio-Economic and Caste Census-SECC) में गरीबों और वंचितों की लिस्ट में था।

बाद में कुछ अन्य श्रेणियो के लोगों को भी इस योजना के लाभार्थियों में शामिल किया गया। 

ESIC योजना के लाभार्थी राज्य कर्मचारी :सितंबर 2019 में, भारत सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIS) का लाभ पाने वाले राज्य कर्मचारियों को भी आयुष्मान भारत योजना के तहत, मुफ्त इलाज देने का निर्णय किया।

केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान और उनके परिवार :जनवरी 2021 में, केंद्र सरकार ने केंद्रीय सशस्‍त्र बलों के जवानों (Central Armed Police Forces) और उनके परिवारों को भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने का फैसला किया।केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) के तहत कुल 7 तरह के अर्धसैनिक बल आते हैं-

  1. NSG: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड
  2. AR: असम राइफल्स
  3. ITBP: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस
  4. SSB: सशस्त्र सीमा बल
  5. CISF: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
  6. BSF: सीमा सुरक्षा बल
  7. CRPF:  केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल

निर्माण सेक्टर से जुड़े रजिस्टर्ड मजदूर : कुछ  समय पहले, सरकार ने मकान, पुल-पुलिया, सड़क वगैरह के निर्माण में लगे मजदूरों को भी आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया है। आप जिस राज्य में रहते हैं वहां के राज्य निर्माण एवं कामगार कल्याण बोर्ड में रजिस्टर्ड मजदूरों के यह सुविधा मिलेगी। अपने नजदीकी CSC (जन सेवा केन्द्र) व CHC (सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र) पर जाकर यह कार्ड बनवाया जा सकता है।

  1. नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ निकाल सकते हैं?
  2. पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए टोल फ्री मिस्ड कॉल  मोबाइल नंबर क्या है ? 

आयुष्मान योजना की वेबसाइट से आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कैसे करे

अगर आपका नाम आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में शामिल है तो आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल की मदद से अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसका तरीका इस प्रकार है-

  • अपने कंप्यूटर पर आयुष्मान योजना लाभार्थी पहचान पोर्टल (BENEFICIARY IDENTIFICATION SYSTEM ) खोलिए। इसका लिंक है- https://bis.pmjay.gov.in/BIS/selfprintCard#
  • पेज पर बाएं साइड में, Aadhaar  नंबर डालने का विकल्प होता है। इसके पहले बने छोटे गोले पर क्लिक कर दीजिए।
  • जैसे ही आप Aadhaar के पहले छोटे गोले पर क्लिक करते हैं, नीचे कुछ बॉक्स खुल जाते हैं। इनमें निम्नलिखित सूचनाएं भरी जानी हैं-
    • Select Scheme: इस बॉक्स की ड्रॉपडाउन लिस्ट में तीन ऑप्शन मिलते हैं- PMJAY, CAPF, RAN/HMDG. आपको इनमें से पहले नंबर वाला ऑप्शन PMJAY सेलेक्ट करना है।
    • Select State: इस बॉक्स की ड्रॉपडाउन लिस्ट में से आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है।
    • Aadhaar Number/ Virtual ID: इस बॉक्स में आपको अपना 12 अंकों का Aadhaar नंबर या फिर आधार की वर्चुअल आईडी डालनी है। 
    • No objection: यहां आपको सहमति देनी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन (National Health Protection Mission) के लिए eKYC (ऑनलाइन पहचान प्रमाणित) करने के लिए UIDAI से आपके Aadhaar संबंधी डिटेल्स लिए जा सकते हैं। 
    • Generate OTP: आखिर में आपको सबसे नीचे मौजूद Generate OTP के बटन पर क्लिक करना है।

आपके मोबाइल पर एक OTP नंबर आएगा, उसे खाली OTP बॉक्स में डालकर, वैरिफिकेशन पूरा कर दीजिए। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी करके, अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


तो दोस्तों। यह थी आयुष्मान भारत योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक करने की जानकारी। रुपयों-पैसों से जु़ड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-

18 thoughts on “आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे (2023) | Check your name in PMJAY.gov list”

  1. vikram kumar

    भाई इस योजना का लाभ सिर्फ अमीर लोग ही उठा रहे है क्योकिं गरीबों की कोई नहीं सुनता और अमीरों को कोई कह नहीं सकता अमीर लोग पैसे के बल पर सबकुछ कर सकते है सरकार बिना रिसर्च के ये सकीमो का लाभ दे रही है क्योकिं आय़ुषमान कार्ड लिस्ट में उन लोगों का नाम आया है जिनको इसी जरुरत ही नहीं ………… मैं लगातार दो लिस्ट में अपना नाम चैक कर चुका हूं मेरा नाम कोई भी लिस्ट में नही आया

  2. vikram kumar

    भाई इस योजना का लाभ सिर्फ अमीर लोग ही उठा रहे है क्योकिं गरीबों की कोई नहीं सुनता और अमीरों को कोई कह नहीं सकता अमीर लोग पैसे के बल पर सबकुछ कर सकते है सरकार बिना रिसर्च के ये सकीमो का लाभ दे रही है क्योकिं आय़ुषमान कार्ड लिस्ट में उन लोगों का नाम आया है जिनको इसी जरुरत ही नहीं ………… मैं लगातार दो लिस्ट में अपना नाम चैक कर चुका हूं मेरा नाम कोई भी लिस्ट में नही आया

  3. vijay kumar solanki

    sir mere samgra id me 5 log he or 3 ka hi nam he aayusman list me baki 2 logo ko kese add kare

  4. sir mari bhabhi ji ha ji ki monshvrup hospitel ha dadre nh 91 pa ha us hospitel walo na mna kr diy ha ademit krna ka liya

    1. चन्द्रकान्त मिश्र

      जब सरकार आपको गरीब मान लेगी 😉

  5. Rishabh Jain

    Sir,
    hamara naam pooja jai w/o sanjay kumar jain hai hum vardhman colony chilkana road saharanpur (u.p) ke nivasi hai hum apna naam list me dekhna chahate hai.

  6. Balbir Singh

    sir jo be trike aap ne list me name chek krne ke liye btaye gye h vo sb mene try kr liye bt list me mera name nhi aata jbki mera Prime manister jan arogya yojna ka green card muje mil chuka h to mera name list m ku nhi h

    1. चन्द्रकान्त मिश्र

      सरकारी काम है। थोड़ा सुस्त हो सकता है

      1. चन्द्रकान्त मिश्र

        ऐसा नहीं है भाई साहब। इस योजना में अमीर लोग इलाज नही करा सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top