डाकघर (Post Office) में सेविंग अकाउंट, FD या RD अकाउंट खुलवाने पर, आपको बैंकों से ज्यादा ब्याज मिलती है। इसकी ज्यादातर योजनाओं पर सरकार टैक्स छूट भी देती है। हमारे कई पाठकों ने जानना चाहा था कि डाकघर की सबसे अच्छी बचत योजना क्या है? कुछ लोग यह जानना चाहते थे कि बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छी बचत योजना कौन सी है? इसी तरह कुछ लोगों ने पूछा था कि पैसा दोगुना (Double) करने वाली स्कीम कौन सी है? इस लेख में हम आपके इन सभी प्रश्नों का उत्तर देंगे और बताएंगे कि पोस्ट ऑफिस की 5 सबसे अच्छी बचत योजनाएं कौन सी हैं?
What are the best saving schemes of post office?

हेडलाइंस
डाकघर की 5 सबसे अच्छी बचत योजनाएं
वर्तमान ब्याज दर (अप्रैल 2023 ) के हिसाब से देखा जाए जाए तो इस समय डाकघर की 5 सबसे अच्छी बचत योजनाएं निम्नलिखित हैं-
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम |
8.2% |
सुकन्या समृद्धि योजना |
8.0% |
राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) |
7.7% |
5 वर्षीय टाइम डिपॉजिट अकाउंट (FD) |
7.5% |
किसान विकास पत्र (KVP) |
7.5% |
डाकघर की अन्य लोकप्रिय योजनाओं की ब्याज दरें इस प्रकार हैं-
महिला सम्मान बचत पत्र |
7.5% |
मासिक आय योजना |
7.4% |
पीपीएफ अकाउंट स्कीम |
7.1% |
रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम | 6.5% |
बचत खाता (Saving Account) |
4.0% |
बुजुर्गों के लिए सबसे अच्छी बचत योजना-सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम है। सरकार इस स्कीम पर सबसे ज्यादा ब्याज भी देती है और टैक्स छूट भी। 2023 के बजट में, सरकार ने इसमें पैसे जमा करने की सीमा भी 15 लाख रुपए से बढ़ाकर 30 लाख रुपए कर दी है। 1 अप्रैल 2023 से सरकार ने इसकी ब्याज दर बढ़ाकर के 8.2% कर दी गई है।
इसमें जमा किए पैसों के बदले में, अगले 5 साल तक, हर तिमाही में एक निश्चित आमदनी मिलती रहती है। 5 साल पूरे होने के बाद, जमा रकम पूरी की पूरी वापस भी मिल जाती है। इसमें जमा पैसों पर सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
- विस्तार से जानें: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम के खाता नियम
- उपयोगी लेख: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम कैलकुलेटर 2023
लड़कियों की शादी व शिक्षा के लिए सबसे अच्छी बचत योजना Sukanya Samriddhi Scheme है। इस योजना में थोड़ा-थोड़ा पैसे जमा करके आप अपनी बेटी के लिए, 2.69 लाख रुपए से लेकर 67.43 लाख रुपए तक वापस पा सकते हैं। इस पर सरकार वर्तमान में 8.0% ब्याज दे रही है। इसकी जमा व ब्याज पर टैक्स छूट भी मिलती है। सिर्फ 250 रुपए में, अकाउंट खुल जाता है और हर साल 1.50 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। लड़की की शादी, शिक्षा या बीमारी पर अकाउंट बंद करके, पैसा बीच में भी निकाला जा सकता है। इन खासियतों के कारण इसे लड़कियों के लिए सबसे अच्छी योजना कहा जाता है।
- विस्तार से जानें: सुकन्या समृद्धि योजना के नियम और फायदे
- उपयोगी लेख: सुकन्या योजना में 1000, 2000, 3000 जमा करने पर कितना मिलेगा
पैसे दोगुना करने वाली स्कीम का नाम है-किसान विकास पत्र। पोस्ट ऑफिस स्कीम में, आप जितना पैसा जमा करते हैं, वह 10 साल के बाद आपको दोगुना होकर वापस मिल जाता है। 1 अप्रैल 2023 से सरकार ने इसकी ब्याज दर बढ़ाकर 7.5% कर दी है। आवश्यकता पड़ने पर 2.50 साल के बाद, कभी भी पैसा बीच में निकाला जा सकता है। इसका नाम भले ही किसान विकास पत्र है, लेकिन अकाउंट कोई भी व्यक्ति खोल सकता है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक, पुरुष, महिला, कर्मचारी, मजदूर कोई भी इसका अकाउंट खुलवाकर 10 साल में अपने पैसों को दोगुना कर सकता है।
- किसान विकास पत्र योजना क्या है? फायदे और नियम
- सुकन्या समृद्धि योजना में 250 या 500 रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा?
किसी बड़े काम के लिए पैसा इकट्ठा करने में मदद करती है-PPF अकाउंट स्कीम। इसमें आप थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके 15 साल में 1.63 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए तक इकट्ठा कर सकते हैं। इस अकाउंट में आप हर साल न्यूनतम 500 रुपए से लेकर, अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं। बच्चों की शादी, शिक्षा या मकान जैसे बड़ी रकम वाले कामों को पूरा करने के लिए ये स्कीम बहुत मददगार हो सकती है। फिलहाल (जनवरी 2023 में) सरकार इस पर 7.1% की ब्याज दे रही है। इसकी जमा, ब्याज और मेच्योरिटी, तीनों पर टैक्स छूट होती है।
- पीपीएफ अकाउंट की पूरी जानकारी: ब्याज दर, योग्यता, जमा-निकासी
- PPF में 1000, 2000, 3000,या 5000 जमा करने पर कितना मिलेगा
अब हम पोस्ट ऑफिस की इन पांचों योजनाओं के अकाउंट खुलवाने, जमा और निकासी के नियमों के बारे में थोड़ा विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
हर महीने जेबखर्च के लिए बढ़िया स्कीम है-पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम। इस स्कीम में आपकी ओर से जमा की गई रकम के बदले में अगले 5 साल तक, आपको हर महीने एक निश्चित रकम मिलती है। ये रकम उस जमा की ब्याज के रूप में होती है। 5 साल बाद आपकी जमा रकम वापस भी मिल जाती है। 2023 के बजट में सरकार ने इसमें पैसे जमा करने की सीमा भी बढ़ाकर 4.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दी है। संयुक्त खाता की लिमिट भी 9 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी है। 1 अप्रैल 2023 से सरकार ने इसकी ब्याज दर बढ़ाकर 7.4% कर दी है।
- पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है? इसके क्या फायदे हैं?
- पोस्ट ऑफिस में 50000, एक लाख या 2 लाख जमा करने पर कितना मिलेगा ?
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की मुख्य विशेषताएं
- जमा सीमा ? कम से कम 1000 रुपए जमा करके सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम का खाता खुलवाया जा सकता है। 2023 के बजट में सरकार ने इस योजना में पैसा जमा करने की सीमा बढ़ाकर 30 लाख रुपए तक कर दी है। लेकिन यह सीमा 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। फिलहाल इस अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। यह पैसा 5 साल तक जमा रहता है और आपको ब्याज के रूप में, हर तिमाही पर, एक निश्चित आमदनी मिलती रहती है। 5 साल बाद आपकी जमा रकम भी वापस मिल जाती है।
- ब्याज कितनी मिलती है? इसमें फिलहाल (अप्रैल 2023 में) 8.2% ब्याज मिल रही है, जोकि किसी भी अन्य सरकारी बचत योजना से ज्यादा है।
- आमदनी कितनी मिलती है? अगर आप 1 लाख रुपए जमा करते हैं तो हर तिमाही पर 2050 रुपए मिलते हैं। इससे कम या अधिक जमा करने पर उसी के हिसाब से आमदनी भी कम-ज्यादा करके मिलती है। देखें: सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम कैलकुलेटर
- अकाउंट कौन खोल सकता है? 60 साल से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक इस अकाउंट को खोल सकता है। विदेशी नागरिकों को या NRI को अनुमति नहीं।
- रिटायरमेंट लेने वाले सामान्य कर्मचारी 55 साल की उम्र के बाद भी यह अकाउंट खोल सकते हैं।
- सेना व रक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारियों को 50 साल की उम्र के बाद भी यह अकाउंट खोलने की छूट होती है।
- लेकिन यह छूट कर्मचारियों को तभी मिल सकती है, जबकि वे रिटायरमेंट बेनेफिट प्राप्त करने के 1 महीने के भीतर अकाउंट खुलवा लें।
- क्या संयुक्त खाता खोल सकते हैं? सिर्फ पति या पत्नी के साथ संयुक्त खाता (Joint Account) खुलवा सकते हैं। अपने नाम पर एक से अधिक Accounts भी खुलवा सकते हैं। लेकिन सभी Accounts को लेकर न्यूनतम और अधिकतम जमा का प्रतिबंध लागू होगा।
- टैक्स छूट कितनी मिलती है? 1.50 लाख तक की जमा पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
ध्यान दें: 5 साल की मेच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद चाहें तो अगले 3 साल के लिए खाता-विस्तार भी करा सकते हैं। खाता-विस्तार वाले अकाउंट में ब्याज दर वह लागू होगी, जोकि खाता-विस्तार की तिथि को लागू थी।
सुकन्या समृद्धि योजना की मुख्य विशेषताएं
- कितना जमा करना पड़ता है: सिर्फ 250 रुपए में यह खाता खुल जाता है। उसके बाद हर साल कम से कम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। अपनी सुविधानुसार, साल में कितनी भी बार पैसा जमा किया जा सकता है।
- कितनी ब्याज मिलती है? फिलहाल, इसमें जमा पैसों पर 8.0% सालाना के हिसाब से ब्याज मिलती है। सरकार हर तिमाही के पहले इसकी नई ब्याज दर की घोषणा करती है। फिलहाल 1 अप्रैल 2020 से इसकी ब्याज दर में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
- कब पैसा वापस मिलता है? सुकन्या योजना का खाता 21 साल तक चलता है, लेकिन पैसा जमा करने की छूट शुरू के 15 साल तक ही रहती है। 15 से 21 साल तक आपकी पिछली जमा पर ब्याज दर जुड़ती रहती है। 21 साल के बाद पूरी जमा और ब्याज को जोड़कर टोटल रकम आपकी बेटी को मिल जाती है। लड़की की शादी के समय भी अकाउंट को बंद करके पूरा पैसा निकाला जा सकता है।
- कौन खुलवा सकता है अकाउंट: कोई भी माता-पिता अपनी 10 साल से छोटी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। कानूनी रूप से गोद लेने वाले अभिभावक (A legal Guardian) भी अपनी बेटी के लिए यह खाता खोल सकते हैं।
- एक माता-पिता की दो लड़कियों के लिए यह अकाउंट खुलवाया जा सकता है। लेकिन दूसरी संतान, जुड़वा होने पर ही तीसरी बच्ची के लिए Account खोल सकते हैं।
- संयुक्त खाता नहीं खोल सकते। एक लड़की के नाम दूसरा अकाउंट भी नहीं खोल सकते।
- बीच मे अकाउंट बंद कर सकते हैं? कुछ विशेष परिस्थितियों में, अकाउंट बीच में भी बंद कराने की सुविधा होती है, जैसे कि-
- खाताधारक लड़की की मौत होने पर
- खाताधारक लड़की को गंभीर बीमारी होने पर
- खाताधारक लड़की के अभिभावक की मौत होने पर
- टैक्स छूट कितनी मिलती है? सुकन्या समृद्धि योजना में जमा पैसों पर सरकार सेक्शन 80 C के तहत टैक्स छूट देती है। इस नियम के अनुसार सेक्शन 80C के तहत आने वाले सभी निवेशों और खर्चों पर हर साल 1.50 लाख तक की रकम पर टैक्स छूट ली जा सकती है। सुकन्या अकाउंट की ब्याज और मेच्योरिटी पर भी पूरी टैक्स छूट होती है।
ध्यान दें: सुकन्या समृद्धि अकाउंट का खाता-विस्तार नहीं कराया जा सकता। मेच्योरिटी के बाद इसका पूरा पैसा आपकी बेटी को मिल जाता है। बेटी को इसलिए मिलता है, क्योंकि 18 साल की उम्र पूरी होने पर अकाउंट उसी के नाम हो जाता है। तब उसके नए सिरे से केवाईसी डॉक्यूमेंट्स (फोटो, पहचान प्रमाण, पता प्रमाण) जमा कराकर खाता उसके नाम कर दिया जाता है।
किसान विकास पत्र योजना की मुख्य विशेषताएं
- कितना जमा करना पड़ता है? कम से कम 1000 रुपए जमा करके किसान विकास पत्र का खाता खुलवा सकते हैं। अधिकतम जमा की कोई सीमा नहीं है, आप 100 रुपए के गुणांक में कितनी भी बड़ी रकम जमा कर सकते हैं और मेच्योरिटी पर दोगुना वापस पा सकते हैं। एक व्यक्ति के नाम कई अकाउंट भी खोले जा सकते हैं।
- ब्याज कितनी मिलती है: फिलहाल किसान विकास पत्र अकाउंट पर 7.5% सालाना के हिसाब से ब्याज मिल रही है और आपकी जमा 9 साल 11 महीने बाद डबल होकर आपको मिल जाती है।
- कितना पैसा वापस मिलता है: अगर आप 1 हजार रुपए जमा करेंगे तो 2 हजार रुपए वापस मिलेंगे। 1 लाख रुपए जमा करेंगे तो 2 लाख रुपए वापस मिलेंगे। इसी तरह 2लाख जमा के बदले में 4 लाख रुपए मिलेंगे और 5 लाख जमा के बदले में 10 लाख रुपए मिलेंगे। इसी तरह, जितना ज्यादा जमा करेंगे उतना पैसा दोगुना होकर वापस मिलेगा।
- क्या बीच में बंद कर सकते हैं? किसी विशेष जरूरत पर 2.5 साल बाद भी अकाउंट बंद करके पैसा वापस लिया जा सकता है। खाताधारक की मौत होने पर भी बीच में अकाउंट बंद कराया जा सकता है।
अकाउंट कोन खोल सकता है?: कोई भी वयस्क व्यक्ति किसान विकास पत्र का अकाउंट अपने नाम खुलवा सकता है। 2 या 3 लोग मिलकर संयुक्त खाता (joint account) भी खुलवा सकते हैं। बच्चे के नाम भी उसके अभिभावक की ओर से किसान विकास पत्र अकाउंट खुलवाया जा सकता है। 10 वर्ष से अधिक उम्र का बच्चा खुद भी अपने नाम इस अकाउंट को खुलवा सकता है।
PPF अकाउंट योजना की मुख्य विशेषताएं
- कितना जमा करना पड़ता है? सिर्फ 500 रुपए जमा करके पीपीएफ अकाउंट खुलवाया जा सकता है। उसके बाद, हर साल कम से कम 500 रुपए जमा करना अनिवार्य है। हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। साल में कभी भी और कितनी भी बार पैसे जमा कर सकते हैं। अकाउंट 15 साल तक चलता है। विशेष जरूरत पर बीच में बंद कराया जा सकता है।
- कितनी ब्याज मिलती है? पीपीएफ अकाउंट पर, फिलहाल सरकार, 7.1% ब्याज दे रही है। हर तिमाही के पहले सरकार इसकी नई ब्याज दर की घोषणा करती है, लेकिन 1 अप्रैल 2020 के बाद से इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
- बीच में अकाउंट बंद कर सकते हैं? कुछ विशेष परिस्थितियों में, अकाउंट को बीच में भी बंद कराया जा सकता है। जैसे कि-
- खाताधारक को गंभीर बीमारी हो जाने पर
- पति या पत्नी या बच्चों को गंभीर बीमारी होने पर
- खुद की या बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए
- खाताधारक के किसी दूसरे देश की नागरिकता ले लेने पर
- अकाउंट कौन खुलवा सकता है? 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी भारतीय नागरिक, अपने नाम पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकता है।
- बच्चे के नाम भी उसके माता-पिता या कानूनी अभिभावक की ओर से अकाउंट खुलवाया जा सकता है। बच्चे के 18 साल की उम्र का होने तक, उसके पीपीएफ अकाउंट के संचालन की जिम्मेदारी अभिभावक की रहेगी।
- संयुक्त खाता नहीं खोला जा सकता। एक व्यक्ति के नाम दूसरा अकाउंट भी नहीं खोला जा सकता।
- टैक्स छूट कितनी मिलती है? हर साल 1.5 लाख रुपए तक की जमा पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत, टैक्स छूट मिलती है। इसकी मदद से सालाना 1.50 रुपए की जमा पर टैक्स छूट ली जा सकती है। ब्याज और मेच्योरिटी पर भी पूरी टैक्स छूट मिलती है।
ध्यान दें: 15 साल की अवधि पूरी हो जाने के बाद भी चाहें तो अगले 5 साल के लिए पीपीएफ अकाउंट का खाता-विस्तार भी कराया जा सकता है। खाता-विस्तार के दौरान चाहें तो पैसा जमा करने वाला विकल्प चुन सकते हैं या चाहें तो बिना कुछ जमा किए भी 5 साल का खाता-विस्तार चुन सकते हैं। उसके बाद भी 5-5 साल के लिए चाहे जितनी बार पीपीएफ खाता का समय विस्तार कराया जा सकता है।
- पीएफ पासबुक डाउनलोड कैसे करें आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे निकाले डाकघर मासिक आय योजना की मुख्य विशेषताएं
- जमा सीमा: कम से कम 1000 रुपए जमा करके यह अकाउंट खुलवा सकते हैं। 2023 के बजट में, सरकार ने इसकी जमा सीमा सिंगल अकाउंट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए और ज्वाइंट अकाउंट की जमा सीमा 9 लाख रुपए से बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी है। लेकिन यह सीमा 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी। फिलहाल एक व्यक्ति के नाम अधिकतम 4.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। संयुक्त खाता खुलवाने पर ज्यादा से ज्यादा 9 लाख रुपए जमा कर सकते हैं। अकाउंट अवधि: पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना में 5 साल के लिए पैसा जमा होता है। आपकी जमा के बदले में हर महीने आपको एक निश्चित आमदनी मिलती रहती है। ब्याज दर व टैक्स छूट: इस पर 7.1 % सालाना की दर से ब्याज मिलती है। लेकिन, इस पर किसी तरह की टैक्स छूट नहीं मिलती। खाता खोलने की योग्यता: 18 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपने नाम डाकघर मासिक आय योजना का अकाउंट खुलवा सकता है। एक व्यक्ति के नाम कई अकाउंट भी खोले जा सकते हैं, लेकिन सबको मिलाकर भी अधिकतम जमा 4.5 लाख रुपए से अधिक नहीं हो सकती। बच्चे का अकाउंट: बच्चे के नाम भी उसके अभिभावक की ओर से डाकघर मासिक आय योजना का खाता खुलवाया जा सकता है। 10 साल से कम उम्र का बच्चा खुद भी अपने नाम यह खाता खुलवा सकता है। संयुक्त खाता: 2 या 3 लोग मिलकर संयुक्त मासिक आय योजना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
ध्यान दें: 5 साल की मेच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद भी अगर आप पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना का अकाउंट जारी रखना चाहते हैं तो अगले 5 साल के लिए renew करा सकते हैं। लेकिन, ऐसा करने पर उसकी ब्याज दर वह लागू होगी, जोकि रिन्यू कराने की तारीख को लागू थी। पुरानी वाली नहीं। डाकघर की अन्य लोकप्रिय योजनाओं के नियम और फायदों के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखें हमारे लेख-
- पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट के फायदे और नियम
- राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) की ब्याज दर और टैक्स छूट के नियम
- महिला सम्मान बचत पत्र योजना क्या है | ब्याज दर, नियम, फायदे
- पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट स्कीम क्या है? इसके क्या फायदे हैं?
- डाकघर बचत खाता के नियम, शर्तें और पूरी जानकारी
रुपयों-पैसों से जुड़ी अन्य उपयोगी जानकारियों के लिए देखें हमारे लेख-
- नौकरी छोड़ने के कितने दिन बाद पीएफ निकाल सकते हैं?
- आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखे
- पोस्ट ऑफिस में 50000, एक लाख या 2 लाख जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा ?